मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी, नरसिंहपुर में 3 बच्चे नदी में डूबे, 35 जिलों में अलर्ट

Amresh Kushwaha | Jul 09, 2025, 15:18 IST
Share
madhya-pradesh-heavy-rain-alert
madhya-pradesh-heavy-rain-alert

मध्यप्रदेश में भारी बारिश से स्थिति गंभीर हो गई है। नरसिंहपुर में 3 बच्चे नदी में डूबे गए है। वहीं प्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।

मध्यप्रदेश में इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रभाव काफी जोरदार है। राज्य में अब तक औसतन 14 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 74% अधिक है। बुधवार, 9 जुलाई को प्रदेश के 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश का असर खासकर प्रदेश के पूर्वी हिस्से जैसे- जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में ज्यादा देखने को मिल रहा है। भारी बारिश से कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। इससे जनहानि और संपत्ति का नुकसान हुआ है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में मानसून का कहर! शहडोल में हजारों घरों में घुसा पानी, अनूपपुर में कार सवार दंपती-बच्चे बहे

नरसिंहपुर में 3 बच्चे नदी में डूबे

नरसिंहपुर जिले के विपतपुरा गांव में सींगरी नदी में तीन बच्चे डूब गए। इनमें से दो के शव मिल चुके हैं, जबकि तीसरे की तलाश अभी जारी है। ये बच्चे मंगलवार शाम को डैम देखने के लिए नदी के पास गए थे और देर रात तक घर नहीं लौटे थे। परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी और खोजबीन शुरू हुई। बुधवार सुबह करीब 7 बजे पहले बच्चे का शव और फिर दोपहर को दूसरे का शव बरामद किया गया। तीसरे बच्चे की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। राज्य के प्रमुख हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जलभराव हो रहा है। कई सड़कें बंद हो गई हैं। प्रदेश के प्रमुख हिल स्टेशन पचमढ़ी में 136 मिमी (5.5 इंच) बारिश दर्ज की गई, जबकि नर्मदापुरम और बैतूल में भी भारी बारिश हुई। कई जिलों में पेड़ गिरने, सड़कें टूटने और वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।

ये खबर भी पढ़िए...मानसून की दस्तक के साथ बोर खनन पर हटा प्रतिबंध, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

बीते 24 घंटे की बारिश की रिपोर्ट

  • पचमढ़ी: 136 मिमी (5.5 इंच)
  • नर्मदापुरम: 2.2 इंच
  • बैतूल: 2.8 इंच
  • भोपाल, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी: हल्की बारिश
इन स्थानों के अलावा, प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में हल्की बारिश का दौर भी जारी रहा।

प्रदेश में आगामी मौसम की चेतावनी

मौसम विभाग ने 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से कुछ प्रमुख जिले जहां बारिश की संभावना है, वे हैं-

  • रीवा, सतना, मऊगंज, पन्ना, भिंड, कटनी, दमोह: इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने के साथ-साथ भारी बारिश हो सकती है।
  • ग्वालियर, मुरैना, छतरपुर: इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इसके अलावा, शहडोल, सिवनी, अनूपपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, बैतूल और अन्य जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...भारी बारिश से टापू बने कांकेर के इलाके... बस्तर में बाढ़ जैसी स्थिति

नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण खतरे का अलर्ट

विशेषज्ञों का कहना है कि भारी बारिश के कारण नदियों और नालों का जल स्तर बढ़ सकता है। इससे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए लोगों को नदी, तालाब और जलाशयों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, आकाशीय बिजली गिरने से बचने के लिए सख्त चेतावनी जारी की गई है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

heavy rain | Madhya Pradesh | narsinghpur | मानसून का पूर्वानुमान | मौसम चेतावनी | weather alert | mp weather alert | MP Weather Alert Today | भारी बारिश का कहर | MP News | MP

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • नरसिंहपुर
  • भारी बारिश
  • बाढ़
  • heavy rain
  • weather alert
  • मौसम चेतावनी
  • mp weather alert
  • भारी बारिश का कहर
  • मानसून का पूर्वानुमान
  • MP Weather Alert Today
  • narsinghpur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई