MP के रीवा में आंधी-तूफान से कई पेड़ गिरे, बिजली के तार की चपेट में आने से एक की मौत

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 20, 2025, 18:22 IST
Share
MP Weather
MP Weather

मध्यप्रदेश के 40 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने से कई लोग घायल हुए हैं। अगले चार दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

MP News: मध्य प्रदेश के मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत प्रदेश के 40 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के कारण आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना है।

बिजली गिरने से हुई जान-माल की हानि

मंगलवार सुबह रीवा के चटेह गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक किसान गोपीकृष्ण मिश्रा की मौत हो गई, साथ ही उसकी दो भैंसों की भी जान चली गई। इसके पहले सोमवार को आंधी-बारिश की वजह से कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए थे। धार जिले के कुक्षी में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग घायल हुए, वहीं एक बैल की मौत हुई। खंडवा में भी बिजली गिरने से चार लोग घायल हुए, जिनमें से एक छात्रा की स्थिति गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर किया गया।

अगले 4 दिन बारिश और आंधी का सिलसिला जारी

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा के मुताबिक, प्रदेश में सात सिस्टम सक्रिय हैं, जिनमें से एक टर्फ मध्यप्रदेश के बीचोंबीच से गुजर रहा है। इस वजह से आंधी-बारिश का दौर शुरू हुआ है। इन 40 जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया जैसे बड़े शहरों में भी तेज हवाओं और बारिश की संभावना बनी हुई है। ये भी पढ़ें: MP में आफत बनी बारिश, आंधी बारिश से पेड़ दूटे, दो मासूमों समेत तीन की मौत

मई के अंत तक मौसम का मिजाज

मध्यप्रदेश में मई महीने में आमतौर पर अधिकतम तापमान 47-48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। हालांकि इस बार लगातार 19 दिन बारिश होने के कारण गर्मी का प्रकोप कुछ हद तक कम रहा है। रविवार और सोमवार से गर्मी फिर से तेज होने लगी है, खासकर ग्वालियर, छतरपुर, भिंड, मुरैना, उज्जैन जैसे जिलों में पारा 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। भोपाल में भी पारा 44 से 45 डिग्री के बीच रहेगा। द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • मौसम
  • बारिश
  • आंधी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग