IAS-IPS के ट्रांसफर पर गर्माई सियासत, जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव पर साधा निशाना
Ravi Singh | Aug 11, 2024, 19:46 IST
IAS IPS Transfer Jeetu Patwari
मध्य प्रदेश में आईएएस और आईपीएस के ट्रांसफर को लेकर सियासत गर्मा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्रांसफर को लेकर सरकार को घेरा, तो भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जीतू पटवारी पर पलटवार किया है।
मध्य प्रदेश में शनिवार 10 अगस्त की रात 26 आईएएस और 21 आईपीएस के तबादले हो गए हैं। तबादले को लेकर अब इसको लेकर सियासत गर्मा गई है। एमपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ट्रांसफर को लेकर सरकार को घेरा, तो भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने जीतू पटवारी पर पलटवार किया है।
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि शनिवार देर रात 7 जिले के कलेक्टर, 7 एसपी समेत 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव क्या उम्मीद की जा सकती है कि मध्यप्रदेश में कानून/व्यवस्था की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर होगी? गृहमंत्री के रूप में अब आपका परफॉर्मेंस सही होगा। अपराधों में कमी आएगी और जनता की परेशानियां भी कम हो सकती हैं, क्या ऐसा होगा?
एमपी के भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने पलटवार करते हुए लिखा कि जीतू पटवारी जी सावन के अंधे को, हरा ही हरा दिखाई देता है। 15 महीने की कमलनाथ सरकार में जिन्होनें सिर्फ तबादला उद्योग ही चलाया हो उनको प्रशासनिक सुधार और प्रक्रिया क्या आ सकती है। यह उद्योग तो तब था, जब आपकी सरकार में सुबह आदेश निकलता था और वल्लभ भवन के भ्रष्टाचारी कांग्रेसी दलालों के माध्यम से शाम को आदेश को बदल दिया जाता था। मध्यप्रदेश में भाजपा की मोहन सरकार का सुशासन है और जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम हो रहा है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ( Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav ) ने देर रात सूबे की प्रशासनिक सर्जरी कर दी। शानिवार की रात 2:00 बजे आइएएस ( IAS ) और आईपीएस ( IPS )के तबादले कर दिए हैं। इनमें 26 IAS को इधर से उधर किया गया है। जिनमें दो संभागीय आयुक्त सहित आठ जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। लंबे समय से इस सूची की चर्चा थी, जो ठीक 15 अगस्त के पहले जारी कर दी गई। ज्यादातर कलेक्टरों को शिकायतों के चलते हटाया गया है।
क्या कहा जीतू पटवारी ने
शनिवार देर रात 7 जिले के कलेक्टर, 7 एसपी समेत 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए!@DrMohanYadav51 जी,
क्या उम्मीद की जा सकती है कि मध्यप्रदेश में कानून/व्यवस्था की स्थिति तुलनात्मक रूप से बेहतर होगी? गृहमंत्री के रूप में अब आपका परफॉर्मेंस ठीक होगा? अपराधों में कमी…
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) August 11, 2024
ये खबर भी पढ़ें...
सावन के अंधे को हरा ही दिखता है
जीतू पटवारी जी,
सावन के अंधे को, हरा ही हरा दिखता है!
15 महीने की कमलनाथ सरकार में जिन्होनें सिर्फ तबादला उद्योग ही चलाया हो, उनको प्रशासनिक सुधार और प्रक्रिया क्या समझ आएगी…
यह उद्योग तो तब था,
जब आपकी सरकार में सुबह आदेश निकलता था और वल्लभ भवन के भ्रष्टाचारी कांग्रेसी… https://t.co/mKucCjLAJ3
— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल (@Ashish_HG) August 11, 2024
रात 2 बजे तबादले
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari