मध्यप्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बोले- जन आक्रोश रैली के समापन के बाद जारी होगी कांग्रेस की लिस्ट, 30 को राहुल करेंगे रैली
Chandresh Sharma | Sept 27, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला बोले- जन आक्रोश रैली के समापन के बाद जारी होगी कांग्रेस की लिस्ट, 30 को राहुल करेंगे रैली
मध्यप्रदेश के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस अपनी लिस्ट जनाक्रोश यात्रा के समापन यानि 5 अक्टूबर के बाद जारी करेगी।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में कांग्रेस की चुनाव को लेकर की जा रही तैयारियों को लेकर कहा जा रहा था कि कांग्रेस इस बार अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जल्द जारी कर सकती है। पर यहां बीजेपी अपनी दो लिस्ट जारी कर चुकी है, मोनिका शाह बट्टी को छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर अलग से प्रत्याशी बनाया जा चुका है। पर कांग्रेसी दावेदारों को अभी लिस्ट के लिए 10 से ज्यादा दिन तक और इंतजार करना पड़ेगा। दरअसल मध्यप्रदेश के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि कांग्रेस अपनी लिस्ट जनाक्रोश यात्रा के समापन यानि 5 अक्टूबर के बाद जारी करेगी।
30 को यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी
इधर जानकारी दी गई है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी मध्यप्रदेश में अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत 30 सितंबर को करने जा रहे हैं। वे कालापीपल में जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे और बड़ी चुनावी सभा को संबोधित भी करेंगे। राहुल के दौरे को लेकर कांग्रेस उनकी सभा की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस में टिकटों के मंथन पर बैठकें तो हुई हैं पर उनका कोई नतीजा सामने नहीं आया है। मीटिंगों का दौर अब भी जारी है, पीसीसी चीफ कमलनाथ भी दिल्ली में ही हैं। वे अब 30 सितंबर को भोपाल लौटेंगे और राहुल गांधी की सभा में शामिल होंगे।
कहीं बीजेपी ने तो नहीं बिगाड़ा खेल
कहा यह भी जा रहा है कि जिस प्रकार से बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट के जरिए सभी को चौंकाया और कांग्रेस के दिग्गज महारथियों के सामने उम्मीदवार उतार दिए हैं। उसे लेकर एक बार फिर से कांग्रेस को मंत्रणा की जरूरत पड़ रही है। कुछ नाम जो तय थे उन पर फिर से विचार किया जाने लगा है। कहा जा रहा है कि दिमनी, इंदौर-1, जबलपुर पश्चिम और नरसिंहपुर की सीट भी इस कवायद में शामिल है।
पहली लिस्ट में सिटिंग एमएलए के नाम संभव
कहा जा रहा है कि कांग्रेस अपनी जो पहली सूची जारी करेगी भी उसमें 70 फीसदी से ज्यादा नाम सिटिंग एमएलए के होंगे। हो सकता है कि अनेक मर्तबा हार चुकी उन 66 सीटों के भी कुछ प्रत्याशियों का ऐलान किया जाए। उधर बीजेपी को अब जिन 151 सीटों पर प्रत्याशी उतारने हैं, उनमें वे 66 सीटें भी शामिल हैं जिन्हें कांग्रेस कमजोर सीट मानती है, यानि जहां बीजेपी मजबूत स्थिति में है।

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava