MPESB : मध्य प्रदेश में सितंबर से दिसंबर तक होने वाली हैं कई भर्तियां, देखें लिस्ट
Dolly patil | Aug 26, 2024, 11:18 IST
M P
मप्र कर्मचारी चयन मंडल ( MP ESB ) की कंट्रोलर डॉ. हेमलता ने बताया कि सितंबर से दिसंबर महीने तक कई भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
मध्य प्रदेश के युवा अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो उनके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल मध्यप्रदेश में जल्द ही विभिन्न विभागों के कई पदों पर बंपर नौकरियां निकलने वाली हैं।
इसी के साथ सितंबर महीने से लेकर दिसंबर तक प्रदेश में समूह चार से लेकर सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3), सहायक संपरीक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं होने वाली हैं। खाली पड़े पदों को भरने के लिए लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, सहित कई विभागों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे हैं।
मप्र कर्मचारी चयन मंडल ( MP Staff Selection Board - MPESB) की कंट्रोलर डॉ.हेमलता का कहना है सितंबर से दिसंबर महीने तक कई परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। हालांकि सितंबर महीने में भी परीक्षाएं आयोजित होने वाली है। इन परीक्षाओं को आयोजित कराने की तैयारी जोरो शोरो से चल रही है। आइए अब जानते हैं कि सितंबर महीने में कौन सी परीक्षाएं होने वाली है।
आपको बता दें कि राज्य सहकारी बैंक मर्यादित ( अपेक्स बैंक ) में भी 197 पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। इसके लिए आखिरी तारीख 5 सितंबर हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक इनमें 95 पद कैडर ऑफिसर के, 79 पद बैंकिंग असिस्टेंट के, 23 पद असिस्टेंट मैनेजर के हैं।
इसी के साथ सितंबर महीने से लेकर दिसंबर तक प्रदेश में समूह चार से लेकर सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3), सहायक संपरीक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं होने वाली हैं। खाली पड़े पदों को भरने के लिए लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन, सहित कई विभागों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे हैं।
सितंबर में कौन सी भर्ती परीक्षा होगी
- 5 सितंबर को प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट।
- 12 सितंबर को ग्रुप 3 सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन एंड अंडर एक्वेलेंट कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट।
- 30 सितंबर को डिपार्टमेंट ऑफ टेक्नीकल एजुकेशन स्किल डेवलपमेंट एंड एम्पलाई परीक्षा।
इस बैंक में भी भर्ती
जानें योग्यता
- अपैक्स बैंक (Apex Bank) में होने वाली इस भर्ती के लिए पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग अलग है।
- कैडर ऑफिसर: ग्रेजुएशन के अलावा सीए, एमबीए या एम कॉम की डिग्री वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
- बैंकिंग असिस्टेंट : ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के अलावा एक साल का कंप्यूटर डिप्लोमा होना अनिवार्य।
- असिस्टेंट मैनेजर: कम्प्यूटर साइंस या आईटी ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना अनिवार्य।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava