निवेश तो दूर की बात, केंद्रीय योजनाओं की राशि अब तक नहीं मिली: कमलनाथ
Sandeep Kumar | Dec 10, 2024, 15:47 IST
madhya pradesh investment
कमलनाथ ने सरकार पर आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में निवेश के वादे झूठे हैं। उन्होंने कहा है कि केंद्रीय योजनाओं के लिए जरूरी फंड्स अभी तक केंद्र सरकार की ओर से नहीं मिले हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़े पैमाने पर निवेश के वादे तो कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार से प्रदेश को मिलने वाली महत्वपूर्ण राशि अब तक नहीं आई है। कमलनाथ के अनुसार, केंद्रीय योजनाओं के लिए निर्धारित राशि में भारी कमी है, जो प्रदेश के विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने इस स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार को केंद्रीय योजनाओं से संबंधित फंड्स को लेकर दबाव बनाने की सलाह दी।
3 साल में 7 तबादले... ऐसा रहा MP पुलिस के नए DGP कैलाश मकवाना का सफर
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बड़े निवेश के वादे केवल झूठे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय योजनाओं के लिए 37,652 करोड़ रुपए का फंड मिलना था, लेकिन अब तक सिर्फ 16,194 करोड़ ही प्राप्त हुए हैं।
मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
कमलनाथ ने राज्य सरकार की विफलता को उजागर करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अपनी मेहनत से जो टैक्स देती है, उसका एक बड़ा हिस्सा केंद्रीय योजनाओं के रूप में वापस आना चाहिए। राज्य सरकार का कर्तव्य है कि वह केंद्र सरकार पर दबाव बनाए और प्रदेश की जनता का अधिकार दिलाए।
कमलनाथ ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र सरकार पर दबाव डालें ताकि प्रदेश को उसकी जरूरी राशि मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दिए गए पैसे को कोई एहसान नहीं माना जाना चाहिए, यह प्रदेश की जनता का अधिकार है।
3 साल में 7 तबादले... ऐसा रहा MP पुलिस के नए DGP कैलाश मकवाना का सफर
निवेश का वादा, फंड्स की कमी: कमलनाथ
मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर
केंद्रीय योजनाओं के लिए निधि की कमी
कमलनाथ ने बताया कि जिन केंद्रीय योजनाओं के लिए फंड्स निर्धारित किए गए थे, उनमें आयुष्मान योजना, आदिवासी छात्रवृत्ति, और जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। लेकिन इन योजनाओं के लिए अब तक कोई ठोस वित्तीय सहायता नहीं मिली है, जिससे इन योजनाओं की सफलता पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है।
केंद्र सरकार पर दवाब बनाए राज्य
कमलनाथ का सीएम से आग्रह
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari