व्यापार-निवेश के लिए सबसे बेहतर MP, लंदन इन्वेस्टर्स में बोले CM मोहन

Raj Singh | Nov 27, 2024, 11:16 IST
Share
CM YADAV MOHAN
CM YADAV MOHAN

लंदन में सीएम मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश इन्वेस्टमेंट के लिए प्रमुख स्थान बन चुका है। एमपी की नीतियां और लैंड बैंक देशभर में सबसे बेहतर हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने छह दिवसीय विदेश दौरे पर लंदन में निवेशकों से मिले। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) आज व्यापार और निवेश के लिए सबसे उपयुक्त गंतव्य बनकर उभरा है। मध्यप्रदेश का लैंड बैंक (Madhya Pradesh Land Bank) महाराष्ट्र से लेकर पश्चिम बंगाल तक कहीं नहीं मिलता।

मुख्यमंत्री ने लंदन के ताज होटल में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में कहा कि मध्यप्रदेश में पारदर्शिता और स्थायित्व की भावना है। यह निवेशकों के लिए भरोसेमंद विकल्प बनाता है। उन्होंने राज्य की औद्योगिक नीति (Industrial Policy) और स्टार्टअप नीति (Startup Policy) का उल्लेख करते हुए बताया कि एमपी में हर क्षेत्र में अनुकूलता है।

एमपी व्यापार के लिए बढ़ता केंद्र: मोहन यादव

सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) कृषि, खनिज संसाधन, फूड प्रोसेसिंग और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से उभर रहा है। राज्य में 77.5 हजार वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र और प्रचुर मात्रा में खनिज संसाधन उपलब्ध हैं। उद्योग और व्यापार के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एवीजीसी नीति (AVGC Policy) भी तैयार की है। यह नीति एनिमेशन, गेमिंग और कॉमिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने के लिए सहायक होगी।

कोविड काल को सीएम ने किया याद

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने भारत के स्थायित्व (Stability) और संकट प्रबंधन (Crisis Management) की शक्ति को उजागर किया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में भारत ने अनुशासन और सामूहिक प्रयास से सफलता हासिल की।

CM YADAV MP
CM YADAV MP

यूके में भारतीय उद्योगपतियों के साथ संवाद

मुख्यमंत्री ने लंदन (London) में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की नीतियां (Madhya Pradesh Policies), जैसे खनिज नीलामी और ऊर्जा उत्पादन में उत्कृष्टता, निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। प्रमुख निवेशक और उनकी योजनाएंयूके की क्लीनी सप्लाइज लिमिटेड के सीएफओ सामिक बसु ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने उन्हें उज्जैन-देवास रोड पर मेडिकल उपकरण फैक्ट्री (Medical Equipment Factory) स्थापित करने में हरसंभव सहयोग दिया।

CM YADAV..
CM YADAV..

लंदन में फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव

एमपी नई संभावनाओं का राज्य

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव संजय दुबे ने कहा कि राज्य की आईटी/आईटीएस नीति और स्टार्टअप नीति (Startup Policy) से उद्यमियों को लाभ हो रहा है। मौजूदा में एमपी में 1200 प्लस स्टार्टअप्स सक्रिय हैं, जिनमें से दो यूनिकॉर्न कंपनियां बन चुकी हैं।

YADAV CM
YADAV CM

औद्योगिक विकास के लिए मध्यप्रदेश का योगदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में राजनीतिक स्थायित्व और नीतिगत स्पष्टता निवेशकों के लिए भरोसेमंद वातावरण तैयार करती है। मध्यप्रदेश का फूड इंडस्ट्री (Food Industry) में एग्रीकल्चर ग्रोथ रेट के आधार पर बड़ा योगदान है।

यूरेशियन ग्रुप बैठक में भारत ने क्रॉस बार्डर टेरेरिज्म में पाक को घेरा

शांति और स्थिरता का प्रतीक भारत

सीएम ने कहा कि दुनिया में जहां व्यापार बढ़ाने की चुनौतियां हैं, वहीं भारत में शांति और स्थिरता ने इसे व्यापार का केंद्र (Business Hub) बनाया है।

अम्बेडकर हाउस में भावुक पल

मुख्यमंत्री ने अपनी पत्नी के साथ लंदन के अम्बेडकर हाउस (Ambedkar House) का दौरा किया। यहां उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृतियों को नमन किया।

CM MOHAN YADAV.
CM MOHAN YADAV.

आज जर्मनी में रहेगे सीएम

सीएम मोहन यादव आज जर्मनी के वारविक विवि जाएंगे। मैन्युफैचरिंग ग्रुप के डीन से चर्चा करेंगे। वहीं रात 8.30 बजे जर्मनी के क्युनिख में मौजूद रहेंगे।

FAQ

  1. मध्यप्रदेश में निवेश क्यों आकर्षित कर रहा है?
    मध्यप्रदेश में पारदर्शिता, स्थायित्व और अनुकूल नीतियां निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं।
  2. एवीजीसी नीति क्या है?
    यह एनिमेशन, गेमिंग और विजुअल इफेक्ट्स के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने वाली नीति है।
  3. मध्यप्रदेश का लैंड बैंक अन्य राज्यों से कैसे अलग है?
    मध्यप्रदेश का लैंड बैंक देश में सबसे बड़ा और निवेश के लिए उपयुक्त है।
  4. स्टार्टअप्स के लिए मध्यप्रदेश में क्या विशेष सुविधाएं हैं?
    स्टार्टअप नीति और प्लग-एंड-प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे उपाय स्टार्टअप्स को बढ़ावा देते हैं।
  5. मध्यप्रदेश में कौन-कौन से मुख्य औद्योगिक क्षेत्र हैं?
    फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी, खनिज संसाधन और कृषि मुख्य औद्योगिक क्षेत्र हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी
  • MP
  • एमपी सरकार
  • मोहन सरकार
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • लंदन
  • लदंन इन्वेस्टर्स मीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती