पटवारी परीक्षा के बाद जेल प्रहरी रिजल्ट कटघरे में, टॉपर्स खोल रहे पोल

Sanjay Gupta | Dec 24, 2024, 15:45 IST
Share
ESB RESULT 3
ESB RESULT 3

कर्मचारी चयन मंडल (ईसएबी) के हाल में जारी हुए जेल प्रहरी, वन रक्षक परीक्षा में टॉपर राजा भैया के 100 में से 101.66 अंक आने का खुलासा 'द सूत्र' ने किया था। यह पहला मामला था जब मप्र की ईएसबी परीक्षा में किसी के अंक, कुल अंक से भी ज्यादा आए हो।

कर्मचारी चयन मंडल (ईसएबी) के हाल में जारी हुए जेल प्रहरी, वन रक्षक परीक्षा में टॉपर राजा भैया के 100 में से 101.66 अंक आने का खुलासा द सूत्र ने किया था। यह पहला मामला था जब मप्र की ईएसबी परीक्षा में किसी के नॉर्मलाइजेशन के बाद अंक, कुल अंक से भी ज्यादा आए हो। अब इस परीक्षा के रिजल्ट के तार मप्र के चर्चित पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले से जुड़ गए हैं। अब यह कैसे हुआ, यह हम आपको विस्तार से बताते हैं। इससे खुद ही साबित हो जाएगा कि कुछ तो गड़बड़ी हुई है जिसकी पर्दादारी (पर्दा डालना) हो रही है। पर्दादारी इसलिए क्योंकि पटवारी परीक्षा की जांच रिपोर्ट मप्र शासन ने सूचना के अधिकार तक में नहीं दी है और अब जेल प्रहरी की परीक्षा में भी धांधली पर सब चुप्पी साधे हुए हैं। इस परीक्षा के टॉपर तक सामने नहीं आ रहे हैं। यह टॉपर्स ही दोनों परीक्षाओं के घोटाले की पोल खोल रहे हैं।

जेल प्रहरी
जेल प्रहरी


- जेल प्रहरी टॉपर लिस्ट

A GWALIOR 6 COLLEGES
A GWALIOR 6 COLLEGES


-पटवारी टॉपर लिस्ट, जिसमें ग्वालियर के एक ही सेंटर nri कॉलेज से 10 में से सात टॉप आए थे।

जेल प्रहरी परीक्षा के टॉपर्स, यहां हो गए फेल

द सूत्र' ने जेल प्रहरी, वन संरक्षक भर्ती परीक्षा के घोषित आए रिजल्ट के टॉपर्स के कई जगहों से कुछ जानकारियां जुटाई तो इसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है। टॉपर राजा भैया ने पुलिस परीक्षा भी दी थी, जिसमें वह एससी कैटेगरी में ही चयनित नहीं हुए और जेल प्रहरी में वह सौ में से 101.66 अंक ले आए। इसी तरह जेल प्रहरी के अन्य टॉपर्स ने पटवारी भर्ती परीक्षा भी दी थी, जिसमें वह चयन तो दूर की बात है, चयन के कटऑफ के भी आसपास नहीं थे। जबकि दोनों ही परीक्षाओं के सिलेबस व पैटर्न में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है।

जेल प्रहरी के टॉपर का पटवारी भर्ती परीक्षा में हाल

•जेल प्रहरी में टॉपर राजा भैया प्रजापति पिता राममिलन के 100 में से 101.66 अंक आए, लेकिन यह पुलिस परीक्षा में पास नहीं हुए हैं। इनके रिजल्ट की एक कॉपी 'द सूत्र' के पास है जिसमें एससी कैटेगरी में नॉट क्वालीफाई लिखा हुआ है।

RAJA BHAIYA
RAJA BHAIYA


•मेरिट में दूसरी- ज्योति साहू पिता विनोद साहू- जेल प्रहरी में 100 में 96.79 अंक। वहीं पटवारी परीक्षा में 200 में 103.09 अंक ही आए थे और पास भी नहीं हुई।

A JYOTI SAHU
A JYOTI SAHU


•जेल प्रहरी में मेरिट में तीसरे रविंद्र सिंह पिता महेंद्र सिंह गुर्जर- जेल प्रहरी में आए 100 में 95.96 अंक। वहीं पटवारी परीक्षा में 200 में 51.04 अंक आए और फेल हुए हैं।

A RAVINDRA SINGH GURJAR
A RAVINDRA SINGH GURJAR


•जेल प्रहरी में मेरिट में सातवें संजय सिंह पिता रामबीर सिंह- जेल प्रहरी में 100 में 93.11 अंक और पटवारी परीक्षा में 200 में 103.62 अंक लाकर फेल हुए हैं।

SANJAY SINGH
SANJAY SINGH


•जेल प्रहरी में मेरिट में आठवें पायदान पर आशा जाटव पिता हरिविलास जाटव के 100 में 90.91 अंक और वहीं पटवारी परीक्षा में 200 में 91.75 अंक ही आए हैं।

A ASHA JATAV
A ASHA JATAV


इधर पटवारी टॉपर का यह हाल भी देखो

यह संयोग भी देख लीजिए, पटवारी भर्ती परीक्षा में मेरिट में दसवें नंबर पर आने वाली अंकित मीना पिता बंटी मीना के पटवारी परीक्षा में 200 अंक में से 174.88 थे और अब यह सहायक विस्तार अधिकारी पद पर मुरैना जिले में पदस्थ हैं। वहीं इनके जेल प्रहरी परीक्षा में 100 में मात्र 52.31 अंक ही है और यह फेल हो चुकी है।

WhatsApp Image 2024-12-24 at 1.30.21 PM (3)
WhatsApp Image 2024-12-24 at 1.30.21 PM (3)


पटवारी विवाद के बाद रिजल्ट सार्वजनिक पर ही रोक लगी

ईएसबी ने पटवारी भर्ती परीक्षा के रिजल्ट को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ और सुधार किया हो या नहीं, लेकिन यह जरूर कर दिया कि अब हर किसी का रिजल्ट दूसरा नहीं देख सकता है। किसी भी उम्मीदवार के रिजल्ट की डिटेल शीट देखने के लिए अब आधार नंबर सहित अन्य जानकारियां अनिवार्य कर दी गई हैं जो पहले नहीं थी। लेकिन पटवारी भर्ती घोटाले में जैसे खुलासे हुए इसके बाद ईएसबी ने कम से कम इस मामले में सख्ती दिखाई। लेकिन 'द सूत्र'को विविध जगहों से कुछ टॉपर्स के अंकों की जानकारी मिली। जिससे जेल प्रहरी के रिजल्ट पर भी शक की सुई जाती है। लेकिन ईएसबी टॉपर्स को लेकर व रिजल्ट पर कुछ भी कहने से बच रहा है और ना ही कोई जांच करना चाहता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • कर्मचारी चयन मंडल ( ESB )
  • मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती घोटाला
  • वन रक्षक जेल प्रहरी रिजल्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल