जौरा-अलापुर से कैलारस के बीच ट्रेन का विस्तार, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Sandeep Kumar | Oct 06, 2024, 23:48 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-06T230726.443
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-06T230726.443

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए 14 हजार 700 करोड़ रुपए का आवंटन किया हैं। इस राशि का उपयोग राज्य में रेलवे नेटवर्क को और मजबूत करने, नए स्टेशनों के निर्माण के लिए किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के जौरा-अलापुर से कैलारस के बीच रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इसके साथ ही रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ( Railway Minister Ashwini Vaishnav ) ने जौरा-अलापुर से कैलारस तक MEMU ( Mainline Electric Multiple Unit ) ट्रेन सेवा के विस्तार की घोषणा की है। यह सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए किफायती और तेज परिवहन का साधन बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वंदे भारत गाड़ियों और अमृत स्टेशनों के माध्यम से देश में रेलवे का एक नया स्वरूप उभर रहा है।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश के जौरा अलापुर और कैलारस स्टेशनों के बीच नई रेल सेवा की शुरुआत की। यह उद्घाटन समारोह जौरा अलापुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित हुआ। जिसमें केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia ) मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुरैना के सांसद शिवमंगल सिंह तोमर मौजूद रहे।

1803152-befunky-collage10
1803152-befunky-collage10

एमपी में रेलवे विकास के 14,700 करोड़ का आवंटन

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मध्य प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए 14 हजार 700 करोड़ रुपए का आवंटन किया हैं। इस राशि का उपयोग राज्य में रेलवे नेटवर्क को और मजबूत करने, नए स्टेशनों के निर्माण, ट्रेनों के आधुनिकीकरण और रेलवे ढांचे में सुधार के लिए किया जाएगा।

गरीबों और मीडिल क्लास की सवारी रेलवे : अश्विनी वैष्णव

मंत्री अश्विनी ने कहा कि रेल गरीबों और मिडिल क्लास की सवारी है। इसके विकास के लिए 12 हजार 500 जनरल और स्लीपर कोच का निर्माण किया जा रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस और नई रेलवे सेवाओं के जरिए भारतीय रेल को आधुनिक बनाने का काम हो रहा है।

ग्वालियर-श्योपुरकला का 2025 तक पूरा होगा

रेलमंत्री अश्विनी ने कहा है कि ग्वालियर-श्योपुरकला आमान परिवर्तन प्रोजेक्ट तेजी से चल रहा है। और यह अगले साल जुलाई 2025 तक पूरा हो जाएगा। इससे क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • रेलवे न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश हिंदी न्यूज
  • हिंदी न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव
  • देश दुनिया न्यूज
  • जौरा-अलापुर- कैलारस रेलवे
  • 14 700 करोड़ की सौगात
  • Jaura Alapur Kailaras Railway
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज