Synopsis: मध्यप्रदेश की हर बड़ी खबर का लाइव अपडेट मिलेगा सिर्फ 'द सूत्र' पर। तो पढ़ते रहिए... राजनीति, अपराध, प्रशासन, मौसम और जनहित से जुड़ी लगातार अपडेट, ताजा और विश्वसनीय लाइव खबरें...
इंदौर के राजबाड़ा इलाके में रविवार को PM ई-बस ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं। घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने बस में तोड़फोड़ और पथराव कर दिया।
मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर स्थित हीरापुर गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गणेश मंच के पंडाल में सो रहे लोगों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे फैले करंट की चपेट में आने से चार युवकों—जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) की मौत हो गई।
हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें प्रियांशु की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली कंपनी की टीम जांच में जुट गई है।
जबलपुर-भोपाल हाईवे के शाहपुरा (भिटौनी) टोल पर अब अस्थाई रूप से शुल्क वसूली बंद रहेगी। खराब सड़क और क्षतिग्रस्त फ्लाईओवर को लेकर चल रहे विरोध के बाद PWD मंत्री राकेश सिंह ने यह फैसला लिया। पुल की मरम्मत पूरी होने तक टोल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
भारत में सोयाबीन उद्योग को एक नई पहचान दिलाने वाले और प्रेस्टीज ग्रुप के संस्थापक पद्मश्री डॉ. नेमनाथ जैन का निधन हो गया है।पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मे डॉ. नेमनाथ जैन विभाजन के समय एक शरणार्थी के रूप में इंदौर आए थे। बिना किसी बड़े सहारे के, सिर्फ अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने प्रेस्टीज समूह की नींव रखी।कृषि, सोया प्रोसेसिंग और शिक्षा क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान की वजह से उन्हें सोया मैन ऑफ द मिलेनियम और देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। उनका जाना न केवल इंदौर और मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश के उद्योग और शिक्षा जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।
मध्य प्रदेश में प्रस्तावित यूपीआई भुगतान शुल्क के विरोध में व्यापारी संगठन 23 सितंबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे। व्यापारी यूपीआई स्कैनर पर काला कपड़ा बांधकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे। संगठनों का कहना है कि 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR शुल्क से कारोबार की लागत बढ़ेगी।
मंदसौर के दलोदा थाना क्षेत्र में शनिवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। लखमा खेड़ी गांव के पास मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला और बच्ची की मौत हो गई, जबकि 19 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गढ़ाकोटा रोड पर चनाटोरिया के पास चार्टर्ड बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बस सड़क किनारे खंती में उतर गई।
उज्जैन के उन्हेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव के लिए दीये बांटने जा रहे नगर परिषद कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार कर्मचारी को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। साथ मौजूद आंगनवाड़ी सहायिका गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मुरैना के नूराबाद में नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार देवर-भाभी और दो बच्चे सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रक की चपेट में आने से चारों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे की वजह जांच रही है।
बालाघाट के नीमटोला में EOW ने सहकारी समिति मनेरी के प्रबंधक विलास चौरे के घर छापा मारा। जांच में उनकी आय के मुकाबले चार गुना अधिक संपत्ति मिली। टीम ने करीब 2 करोड़ रुपए के वाहन जब्त किए हैं। पत्नी के नाम ट्रैवल्स कारोबार की भी जानकारी सामने आई है।
आगर मालवा की सुसनेर नगर परिषद में अध्यक्ष पद का उपचुनाव होना है। भाजपा ने इस चुनाव के लिए प्रदीप सोनी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की घोषणा के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है।
मंदसौर के गरोठ में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एक यात्री गंभीर घायल है। घायल ने ट्रक पर बिना इंडिकेटर खड़े होने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। विक्रमपुर गांव में चार सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चे सोमवार सुबह खेलने के लिए घर से निकले थे। काफी समय बाद भी बच्चे वापस घर नहीं लौटे। उनकी दादी सुबह से गांव में उन्हें तलाश रही थीं। खेत के कुएं में शव मिलने के बाद घटना सामने आई।
अशोकनगर जिले के विक्रमपुर गांव में यह हादसा हुआ है। चारों बच्चे गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे खेलते हुए खेतों तक गए। इसी दौरान चारों बच्चे कुएं में गिर गए। हादसे में बलवीर कुशवाहा के चार बेटों की मौत हुई है। पुलिस ने मृत बच्चों की पहचान भी जारी की है। इनमें नौ वर्षीय देव और सात वर्षीय त्रिदेव शामिल हैं। छह वर्षीय महादेव और चार वर्षीय प्रियंश भी साथ थे।
चारों बच्चों की उम्र दस वर्ष से कम थी। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में मातम पसर गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को भी हादसे की सूचना दी गई।
नीमच की एथेनॉल फैक्ट्री में करंट लगने से कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष भाटी की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजन और ग्रामीण नीमच-मंदसौर हाईवे पर बैठ गए। प्रदर्शन के कारण दोनों तरफ पांच किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी। अधिकारियों की समझाइश के चार घंटे बाद जाम खुला।
सतना पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने 81 तबादलों का आदेश जारी किया। सूची में उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं। प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।
सतना पुलिस स्थानांतरण (Satna Police Transfer) में विभिन्न पद शामिल हैं। सूची में उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी मौजूद हैं। सहायक उप निरीक्षकों की पदस्थापना भी बदली गई है। प्रधान आरक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सूची में महिला प्रधान आरक्षक भी शामिल हैं। आरक्षक स्तर के कर्मचारियों का स्थानांतरण भी हुआ है।
सतना में चार युवतियों ने अपनी सहेली को लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि छात्रा ने एक युवक से रिश्ता बनाने से इनकार किया था। हमलावर युवतियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। पीड़िता से वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंदौर के चोइथराम इलाके में शनिवार को चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। आग लगने के बाद चालक कार के अंदर फंस गया और झुलस गया। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस जवानों ने सूझबूझ दिखाते हुए कार का कांच तोड़कर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई।
मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में प्रसिद्ध गोटमार मेले के दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। जाम नदी में झंडे पर कब्जे को लेकर पांढुर्णा और सावरगांव पक्ष आमने-सामने आ गए। हादसे में 652 लोग घायल हुए, कई के सिर फूटे और हड्डियां टूटीं। कांग्रेस विधायक निलेश उईके के पत्थर फेंकने का वीडियो भी सामने आया है।
मध्य प्रदेश के सागर जहरीली शराबकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी रवि लखेरा को गिरफ्तार कर लिया है। बरायठा जंगल में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक रवि ने तीन राउंड फायर किए थे। मामले में अब तक 31 लोगों की मौत की बात सामने आई है।
झाबुआ के मेघनगर क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। फुटतालाब के पास बस और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस यात्रियों को गंभीर चोट नहीं आई। मृतकों की पहचान नानाजी और सुशीला डामोर के रूप में हुई है।
सागर के बंडा जहरीली शराब कांड में प्रशासन ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। करणी सेना नेता चंद्रभान सिंह राजपूत समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। पुलिस बल और जेसीबी की मौजूदगी में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई। मामले में अब तक 28 मौतों का दावा किया गया है।
भोपाल के पास औबेदुल्लागंज-सलकनपुर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिसमें चार युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शवों को कार काटकर बाहर निकालना पड़ा। एक घायल युवक को इलाज के लिए भोपाल एम्स में भर्ती कराया गया है।
ग्वालियर के गोविंदपुरी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार पुलिस छापे में पकड़ा गया। मौके से 7 ग्राहक, 5 लड़कियां और एक महिला मैनेजर बरामद हुई। लड़कियों में 2 ग्वालियर और 3 मणिपुर-असम की बताई गई हैं। PITA एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है।
By Jitendra Shrivastava
By The Sootr

By Amresh Kushwaha
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana
By Pooja Kumari
By Pratibha Rana