आयकर विभाग : भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत की जाए कार्रवाई

Sanjay Gupta | Jun 25, 2024, 15:36 IST
Share
 Income tax raids
Income tax raids

भोपाल के एक विवादित अधिकारी का नाम आयकर विभाग की रिपोर्ट सूची में पहले नंबर पर है। इस अधिकारी ने करोड़ों रुपए शिवहरे ग्रुप से लिया, ऐसा अप्रोजल रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा है।

आयकर विभाग ने भेजी मध्य प्रदेश लोकायुक्त को अप्रेजल रिपोर्ट ( appraisal report ) भेजी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2015-16 में शिवहरे ग्रुप के आयकर छापे में मिली डायरी तथा कंप्यूटर सॉफ्टवेयर को डिकोड करने से मिली जानकारी में आबकारी के वरिष्ठ एवं कुछ कुख्यात अधिकारियों के द्वारा करोड़ों रुपए के लेनदेन का हिसाब किताब एवं चिट्ठा सामने आया है।

आबकारी अधिकारियों के नाम सामने आए

लोकायुक्त कार्यालय ने तात्कालिक समय पर छापे के दौरान पाए गए रिकॉर्ड के अनुसार अधिकारियों की सूची आबकारी आयुक्त कार्यालय से मांगी गई है। सबसे महत्वपूर्ण बातें है कि, भोपाल जिला तथा इंदौर संभाग में पदस्थ आबकारी अधिकारियों के नाम सामने आए हैं।

डिप्टी कमिश्नर तथा रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर का नाम शामिल

भोपाल के एक विवादित अधिकारी का नाम आयकर विभाग की रिपोर्ट सूची में पहले नंबर पर है। इस अधिकारी ने करोड़ों रुपए शिवहरे ग्रुप से लिया, ऐसा अप्रोजल रिपोर्ट में साफ-साफ लिखा है। आबकारी विभाग के दो डिप्टी कमिश्नर तथा रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर का नाम भी इस अप्रेजल रिपोर्ट में है।

भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत होगी कार्यवाही

आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय को संपूर्ण सूची उपलब्ध करा दी गई है। लोकायुक्त कार्यालय ने सूची की एक प्रतिलिपि पुनः आयकर विभाग को भेजी गई है। अब लोकायुक्त कार्यालय को इस आधार पर निर्णय लेना है कि भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत, कार्यवाही करता है या विभाग से कार्यवाही के लिए कहता है।

ये खबर भी पढ़ें...

संसद में पहली बार होगा लोकसभा स्पीकर के लिए चुनाव, विपक्ष ने भी उतारा अपना उम्मीदवार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के एडवोकेट सचिन कुमार वर्मा ने, आयकर की अप्रोजल रिपोर्ट, और आबकारी आयुक्त से प्राप्त सूची के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को शपथ पत्र पर की गई शिकायत में पीएमएलए एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करने हेतु लिखा है। आयकर विभाग एवं लोकायुक्त की इस कार्यवाही से भोपाल तथा इंदौर संभाग के अधिकारियों में भारी भय बना हुआ है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sanjay gupta
sanjay gupta

आयकर विभाग ने भेजी मध्यप्रदेश लोकायुक्त को अप्रेजल रिपोर्ट शिवहरे ग्रुप आयकर छापे आबकारी अधिकारियों

Tags:
  • आयकर विभाग
  • आबकारी विभाग
  • आयकर विभाग ने भेजी मध्यप्रदेश लोकायुक्त को अप्रेजल रिपोर्ट
  • शिवहरे ग्रुप आयकर छापे
  • appraisal report
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा