एमपी में 45 डिग्री टेम्प्रेचर, अनूपपुर में बिजली गिरने से दो की मौत

Jitendra Shrivastava | May 07, 2024, 22:18 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश में दमोह अब तक का सबसे गर्म जिला रहा। यहां मंगलवार को 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शिवपुरी-टीकमगढ़ में पारा 43 डिग्री, गुना में 43.2 डिग्री और नौगांव में 43.4 डिग्री रहा। वहींं अनूपपुर में बिजली गिरने से दो की मौत हो गई

BHOPAL. मध्यप्रदेश में मंगलवार, 7 मई को हाई टेम्प्रेचर रहा। दमोह में 45 डिग्री के करीब तापमान पहुंच गया। भोपाल सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इसके अलावा नौगांव, गुना, खंडवा, टीकमगढ़ और शिवपुरी में तापमान 43 डिग्री के पार रहा। भीषण गर्मी के बीच अनूपपुर, धार के बदनावर और छिंदवाड़ा में बारिश भी हुई। अनूपपुर में बिजली गिरने से दो लोग और छिंदवाड़ा में कुछ मवेशियों की मौत हो गई। मंगलवार को भोपाल, गुना, विदिशा, ग्वालियर, बैतूल, भिंड, मुरैना, राजगढ़ और सागर में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग थी। यहां सुबह से ही भीषण गर्मी की वजह से दोपहर में मतदान धीमा रहा।

मध्यप्रदेश में दमोह सबसे गर्म जिला

मध्यप्रदेश में दमोह अब तक का सबसे गर्म जिला रहा। यहां मंगलवार को 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शिवपुरी-टीकमगढ़ में पारा 43 डिग्री, खंडवा में 43.1 डिग्री, गुना में 43.2 डिग्री और नौगांव में 43.4 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में सीजन में पहली बार तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 40.5 डिग्री, ग्वालियर में 42.6 डिग्री, जबलपुर में 42.1 डिग्री और उज्जैन में 42.5 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर रहा। धार, मंडला, खरगोन, खजुराहो, उमरिया, रतलाम, सीधी, शाजापुर और सागर में तापमान 42 डिग्री या इससे अधिक रहा। नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बैतूल, सतना और रायसेन में पारा 40 से 41.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां टेम्प्रेचर 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मलाजखंड में 36.6 डिग्री, सिवनी में 38.2 डिग्री, रीवा में 39.2 डिग्री और छिंदवाड़ा में 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

अनूपपुर जिले के चटुवा गांव में मंगलवार दोपहर दो लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। एक महिला को गंभीर हालत में शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव में कुंवर सिंह के घर शादी समारोह में शामिल होने बैगा समाज के लोग और अन्य ग्रामीण आए थे। कार्यक्रम के बीच आंधी-तूफान आ गया। पेड़ के नीचे बैठे रंजीत सिंह (38) और उमेश बैगा (19) पर बिजली गिर गई।

इन जिलों में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक प्रकाश धावले ने बताया कि ईरान के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। वहीं, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन भी है। इन सबके चलते बादल भी छा रहे हैं। 8-9 मई को भी गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। हीट वेव भी चलेगी।

8 मई: मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा में हीट वेव का असर रहेगा। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और उमरिया में बादल रहेंगे।
9 मई: इंदौर, रतलाम, आलिराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में गरज-चमक की स्थिति रहेगी।एमपी में 45 डिग्री टेम्प्रेचर

Tags:
  • एमपी में 45 डिग्री टेम्प्रेचर
  • भोपाल सीजन का सबसे गर्म दिन रहा
  • दो लोगों की बिजली गिरने से मौत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच