82928057-b64
एमपी से मानसून की हो रही विदाई, बुरहानपुर में तेज बारिश, किसानों की टेंशन बढ़ी, जानें अब तक कितनी बारिश
Sandeep Kumar | Updated:
madhya-pradesh-monsoon
मध्यप्रदेश में मानसून की वापसी शुरू हो गई है। कई जिलों में मानसून विदा हो चुका है। प्रदेश में अब तक 44 इंच बारिश हो चुकी है। कुछ जिलों में तेज बारिश और जलभराव से फसलों को नुकसान हुआ है।
मध्यप्रदेश में मानसून की वापसी ने नया मोड़ लिया है। मौसम विभाग ने नीमच, श्योपुर, मुरैना और भिंड जिलों से मानसून की विदाई की घोषणा की। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून 6 पहले प्रदेश छोड़ रहा है, जबकि सामान्य रूप से यह 30 सितंबर तक रहता है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी अब उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से हो चुकी है। यह बदलाव प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है। आने वाले दिनों में और जिलों में मानसून की विदाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (24 सितंबर) : मध्य प्रदेश सहित झारखंड और बिहार में तूफान के साथ मध्यम बारिश की संभावना
बुरहानपुर जिले में हुई भारी बारिश ने इलाके के किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दीं। नेपानगर के डाभियाखेड़ा में केला, सोयाबीन और हल्दी की फसलें जलमग्न हो गईं। इसके अलावा, खाद की बोरियां और घरों में रखा अनाज भी भीगने से कृषि पर भारी असर पड़ा। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, लगातार बारिश से खरीफ फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
इस बार के मानसून में प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि कुछ हिस्सों में बारिश की कमी देखी गई। विशेष रूप से ग्वालियर और चंबल क्षेत्र में मानसून ने जमकर पानी गिराया, वहीं इंदौर और उज्जैन क्षेत्र में बारिश की कमी थी, जो अब सितंबर में पूरी हुई है।
ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। छतरपुर, मंडला, टीकमगढ़, उमरिया समेत कई जिलों में बाढ़ आई, जिससे वहां के निवासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें...राजस्थान मौसम अलर्ट : आज पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, विदा ले रहा मानसून
प्रदेश में मानसून ने 16 जून को दस्तक दी थी, और अब तक 44 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक है। गुना और रायसेन जिले ऐसे हैं, जहां 61 इंच से अधिक बारिश हुई है। वहीं, कुछ जिलों में तेज बारिश के कारण जलभराव और फसलों का नुकसान भी हुआ है।
![82928057-b64]()
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी अब उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से हो चुकी है। यह बदलाव प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है। आने वाले दिनों में और जिलों में मानसून की विदाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (24 सितंबर) : मध्य प्रदेश सहित झारखंड और बिहार में तूफान के साथ मध्यम बारिश की संभावना
बुरहानपुर में तेज बारिश
2025 के मानसून का असमान असर
ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम
प्रदेश के इन जिलों में इतनी बारिश
- गुना: 65.4 इंच (सबसे ज्यादा)
- रायसेन: 61.1 इंच
- मंडला: 60 इंच
- श्योपुर: 56.6 इंच
- अशोकनगर: 56 इंच
- खरगोन: 27.3 इंच (सबसे कम)
प्रभावी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति
ये भी पढ़ें...राजस्थान मौसम अलर्ट : आज पांच जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, विदा ले रहा मानसून
प्रदेश में बारिश की स्थिति
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
By Sandeep Kumar
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
By Jageshwar Prasad
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
By Mukesh Sharma
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
By Umeshwari Baghel
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
By Jageshwar Prasad