आज से बाघों को करीब से देख सकते हैं आप, नेशनल पार्कों में हुई तैयारियां
Ravi Singh | Oct 01, 2024, 07:45 IST
Tiger Darshan Tourist
प्रदेश के सभी नेशनल पार्कों को एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। वहीं पर्यटकों ने 10 अक्टूबर तक की एडवांस बुकिंग भी करा ली है।
टाइगर प्रदेश कहलाने वाले मध्य प्रदेश में एक बार फिर बाघों का दीदार कराने के लिए तैयार हो गया है। मानसून की छुट्टी के कारण बाघों को देखने से चूकने वालों के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान एक अक्टूबर यानी आज से पर्यटकों के लिए खुलने जा रहे हैं। पर्यटकों के स्वागत के लिए सभी पार्कों में तैयारियां कर ली गई हैं।
मध्य प्रदेश में कुल 6 टाइगर रिजर्व नेशनल पार्क हैं। ये पार्क कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना, पेंच, सतपुड़ा और संजय दुबरी नेशनल पार्क हैं। इन पार्कों में चार महीने का मानसून ब्रेक था। अब 1 अक्टूबर से लोग एक बार फिर यहां घूमने का लुत्फ उठा सकेंगे। अब पर्यटक पार्कों के अंदर यानी कोर एरिया में जाकर बाघों को करीब से देख सकेंगे।
एक महीने पहले खुले टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के घूमने के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। एक अक्टूबर से पार्क खुलने के बाद दशहरा और दिवाली की छुट्टियों में यहां बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि 10 अक्टूबर तक सभी 6 टाइगर रिजर्व की बुकिंग हो चुकी है, लेकिन दिवाली के आसपास की बुकिंग अभी खाली है। ऐसे में पर्यटक इस दौरान भी छुट्टियों का लुत्फ उठा सकेंगे।
मानसून सीजन में 1 जुलाई से 30 सितंबर तक वन्य प्राणियों के प्रजनन काल और बारिश के कारण नदी-नालों और झरनों के कारण वन पथ क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती है। ऐसे में कोई अनहोनी घटना न हो जाए इसलिए प्रदेश भर के अभ्यारण्यों और बाघ अभयारण्यों में सफारी वन पथ तीन महीने के लिए बंद कर दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश में देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है। राज्य के टाइगर रिजर्व में देश में सबसे ज्यादा 785 बाघ हैं। राज्य में बाघों की संख्या 526 से बढ़कर 785 से ज्यादा हो गई है। बांधवगढ़ में 165, कान्हा टाइगर रिजर्व में 129, पेंच टाइगर रिजर्व में 123, पन्ना टाइगर रिजर्व में 64, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 62 और संजय दुबरी नेशनल पार्क में 20 से ज्यादा बाघ हैं। यही वजह है कि यहां बाघ आसानी से देखे जा सकते हैं।
बाघों को करीब से देख सकते हैं
छुट्टियों का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक
मानसून के दौरान बंद थी सफारी
एमपी में सबसे ज्यादा बाघ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman