Live Blog Updated 17 mins ago
ग्वालियर के मदरसे से 26 बच्चे रेस्क्यू, लोहे की रॉड से लटकाकर पीटने के गंभीर आरोप
Oct 25, 2026, 14:53 IST

Synopsis: मध्यप्रदेश में बड़ी खबरों और ताजा घटनाक्रम पर नजर रखिए। आपको प्रदेश की राजनीति, अपराध और प्रशासनिक फैसलों से जुड़े हर बड़े अपडेट की जानकारी मिलेगी। हर छोटी-बड़ी घटना के लिए जुड़े रहिए द सूत्र के साथ।

मध्यप्रदेश लाइव अपडेट! प्रदेश के सभी जिलों की आज की बड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और राजनीति का पल-पल का हाल। द सूत्र पर पढ़ें एमपी की हर ताजा खबर।
Oct 25, 2026, 15:08 IST
ग्वालियर के मदरसे से 26 बच्चे रेस्क्यू

ग्वालियर में एजी ऑफिस के पास स्थित दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें 18 लड़के और 8 लड़कियां शामिल हैं। बाल अधिकार संरक्षण आयोग और बाल कल्याण समिति की कार्रवाई के बाद बच्चों के बयान दर्ज किए गए। कलेक्टर रुचिका चौहान और आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा के सामने अपनी आपबीती बताते हुए बच्चे भावुक हो गए। बच्चों ने आरोप लगाया कि मदरसे में छोटी-छोटी गलतियों पर उन्हें लोहे की रॉड से लटकाकर पीटा जाता था। कई बार घंटों तक मुर्गा बनाकर रखा जाता था। बच्चों ने अधिकारियों से साफ कहा कि वे अब मदरसे में नहीं रहना चाहते। वे ऐसी जगह पढ़ना चाहते हैं जहां उन्हें सुरक्षित माहौल मिले।

Oct 25, 2026, 15:07 IST
एमपी के शाजापुर पहुंची दिग्विजय सिंह की सनातन स्वाभिमान यात्रा

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को शाजापुर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू की। यात्रा से पहले उन्होंने मां राजराजेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में ध्वज फहराया गया। वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे। यात्रा शाजापुर के मां राजराजेश्वरी मंदिर से अभयपुर के लिए रवाना हुई। वहां से पनवाड़ी होते हुए राजगढ़ जिले के सारंगपुर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह हाथ में संविधान लिए नजर आए। उन्होंने जय श्री राम और बम भोले के नारे भी लगाए।

Oct 25, 2026, 14:57 IST
ग्वालियर के मदरसे से 26 बच्चे रेस्क्यू

ग्वालियर में एजी ऑफिस के पास स्थित दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया है। इनमें 18 लड़के और 8 लड़कियां शामिल हैं। बाल अधिकार संरक्षण आयोग और बाल कल्याण समिति की कार्रवाई के बाद बच्चों के बयान दर्ज किए गए। कलेक्टर रुचिका चौहान और आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा के सामने अपनी आपबीती बताते हुए बच्चे भावुक हो गए। बच्चों ने आरोप लगाया कि मदरसे में छोटी-छोटी गलतियों पर उन्हें लोहे की रॉड से लटकाकर पीटा जाता था। कई बार घंटों तक मुर्गा बनाकर रखा जाता था। बच्चों ने अधिकारियों से साफ कहा कि वे अब मदरसे में नहीं रहना चाहते। वे ऐसी जगह पढ़ना चाहते हैं जहां उन्हें सुरक्षित माहौल मिले।

Oct 25, 2026, 14:57 IST
आजादी के 79 साल बाद सीधी पहुंची रेल, विंध्य-बुंदेलखंड को 1800 करोड़ की सौगात

मध्य प्रदेश के विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र को 24 अक्टूबर 2026 को बड़ी रेल सौगात मिली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल माध्यम से दो नई रेल लाइनों का लोकार्पण किया। इनमें सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेल लाइन शामिल हैं। इसके साथ ही देवेंद्रनगर से चुरहट के बीच नई मेमू पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। ये रेल लाइनें ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना का हिस्सा हैं। करीब 118 किलोमीटर लंबे इस रेल नेटवर्क पर 1,800 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च हुए हैं। इस परियोजना के शुरू होने से आजादी के बाद पहली बार सीधी जिला सीधे राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को रेल यात्रा की सुविधा मिलेगी।

Oct 25, 2026, 14:57 IST
उज्जैन में बिना अनुमति बने होटल और दुकानों पर चला बुलडोजर

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के चलते नगर निगम ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार सुबह नगर निगम की टीम खास चौक स्थित 11 मुखी हनुमान मंदिर के पास पहुंची। यहां करीब 6 हजार वर्गफीट में बिना अनुमति होटल और उसके सामने दुकानें बनाई जा रही थीं। निर्माण ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल तक हो चुका था। नगर निगम ने इसे हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर दो पोकलेन मशीनें और तीन जेसीबी लगाई गईं। कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहा।

Oct 25, 2026, 14:56 IST
MP में 28 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट

दिवाली से पहले मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके और मजबूत होकर गहरे दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देगा। मौसम विभाग के मुताबिक 28 अक्टूबर को प्रदेश के करीब आधे हिस्से में बारिश हो सकती है। शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना है। वहीं ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बादल छाए रह सकते हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान

By Jitendra Shrivastava

ममता बनर्जी गुट को एक और झटका, नंदीग्राम उपचुनाव से प्रत्याशी ने शुभेंदु अधिकारी से मिलने के बाद छोड़ा मैदान
IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट

By The Sootr

IAS शैलबाला मार्टिन ने फ्लाइंग किस मामले में राहुल की शिकायत पर बीजेपी महिला सांसदों पर कसा तंज, जानिए क्या किया ट्वीट
खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड

By Amresh Kushwaha

खुले बोरबेल की दें सूचना और पाएं इनाम, रीवा बोरबेल हादसे के बाद प्रशासन सख्त, दो सस्पेंड
पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच

By Pooja Kumari

पटवारी परीक्षा: 74 पन्नों की जांच रिपोर्ट सतही, फेल उम्मीदवार मांग रहे CBI जांच
MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे

By Pratibha Rana

MPPSC दफ्तर के बाहर इंदौर स्टूडेंट का घेराव, रातभर धरने पर बैठे रहे
दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान

By Pooja Kumari

दमोह में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में 40 पर केस, एक गिरफ्तार, CM मोहन यादव देंगे सम्मान
इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट

By Pratibha Rana

इंदौर हुकमचंद मिल मजदूरों को भुगतान तीन दिन में शुरू करने निर्देश, हाईकोर्ट ने 26 फरवरी को मांगी फाइनल कम्पलायंस रिपोर्ट