MP में फायर सेफ्टी टैक्स लगाने की हो रही तैयारी, जल्द बनेगा नियम

Siddhi Tamrakar | Nov 15, 2024, 11:08 IST
Share
FIRE SAFETY  TAX 1
FIRE SAFETY TAX 1

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार फायर सेफ्टी टैक्स लगाने की योजना बना रही है और विधानसभा सत्र के दौरान इस पर प्रस्ताव रखा जाएगा। जानें क्या है फायर सेफ्टी टैक्स और यह किस पर होगा लागू।

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार फायर सेफ्टी टैक्स लगाने की योजना बना रही है और विधानसभा सत्र के दौरान इस पर प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके बाद एक कानून तैयार किया जाएगा, जो भवनों में फायर सेफ्टी को लेकर नियम बनाएगा। इस नियम के तहत फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र न प्राप्त करने वालों पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान होगा।

फायर सेफ्टी टैक्स

इस नए कानून के तहत, फायर सेफ्टी टैक्स को हाउस और वॉटर टैक्स की तरह एक नियमित कर के रूप में लिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य इस टैक्स से उन फायर डिपार्टमेंट कर्मचारियों और अधिकारियों को मुआवजा देना है, जो बचाव कार्य करते वक्त घायल हो जाते हैं या दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार इस टैक्स की राशि का उपयोग किस उद्देश्य के लिए करेगी।

इन पर होगा फायर सेफ्टी टैक्स लागू

जानकारी के अनुसार, फायर सेफ्टी टैक्स का पालन करने के लिए 15 मीटर या उससे ऊंचे सभी भवनों, जिनका क्षेत्रफल एक तल पर 500 वर्ग मीटर से अधिक हो, और जिनमें 50 से ज्यादा बेड वाले होटल और अस्पताल शामिल हैं, सभी के लिए फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य होगा। आवासीय, धार्मिक या सामुदायिक भवनों को इस प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं होगी।

फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र होगा अनिवार्य

नए भवनों के निर्माण में फायर सेफ्टी प्लान का होना अनिवार्य होगा, और यह बिल्डिंग परमिशन के साथ लागू किया जाएगा। इस प्रस्ताव में यह भी शामिल है कि जो लोग फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र नहीं लेंगे, उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है। जुर्माना नोटिस द्वारा या प्रॉपर्टी आईडी से जोड़कर वसूल किया जा सकता है।

कई अन्य राज्यों में पहले से है फायर सेफ्टी एक्ट

फायर सेफ्टी एक्ट को लागू करने की प्रक्रिया पिछले पांच साल से चल रही थी, और अब नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इसका मसौदा तैयार कर लिया है। इसके अलावा, फायर पुलिस के गठन का भी प्रस्ताव है। अगर यह एक्ट लागू होता है, तो लोग संपत्ति कर के साथ फायर सेफ्टी टैक्स भी चुकता किया जा सकता है।

कई अन्य राज्यों में फायर सेफ्टी एक्ट पहले से लागू है और अब मध्य प्रदेश सरकार इसे जल्द लागू करने की तैयारी में है। यह उम्मीद की जा रही है कि इसी विधानसभा सत्र के दौरान इसे कानून के रूप में पेश किया जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • फायर सेफ्टी टैक्स
  • fire safety tax
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग