MP Police Medal 2024 के लिए चुने गए ये अधिकारी, लिस्ट में IPS प्रज्ञा, संजय और सत्येंद्र का भी नाम

2024 में मध्यप्रदेश पुलिस ने अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए 227 और 168 अधिकारियों का चयन किया, जिसमें प्रमुख अधिकारी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव और संजय कुमार शामिल हैं।

author-image
Sourabh Bhatnagar
एडिट
New Update
madhya-pradesh-police-outstanding-service-medal-2024
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने वर्ष 2024 के अति उत्कृष्ट सेवा पदक (Outstanding Service Medal) और उत्कृष्ट सेवा पदक (Excellent Service Medal) के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची जारी की है। इस सूची में 227 अधिकारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक और 168 अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। इस चयन में आईपीएस अधिकारी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, संजय कुमार और सुशांत कुमार सक्सेना के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय ने जारी की लिस्ट

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी की गई डीजीपी डिस्क लिस्ट में यह जानकारी सामने आई है कि मध्यप्रदेश में किसी भी जिले के पुलिस कप्तान, आईजी, डीआईजी, डीएसपी या टीआई स्तर के अधिकारियों ने कोई ऐसा प्रयोग नहीं किया है, जो पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार ला सके। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची में यह बात भी सामने आई कि न तो कोई अधिकारी प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रशंसनीय काम कर पाया, न ही खेल क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर सका।

खबर यह भी...CM एक्सीलेंस अवॉर्ड : मध्य प्रदेश के 14 अधिकारियों और शिक्षकों को मिलेगा सम्मान

नक्सल विरोधी अभियान में कोई विशेष उपलब्धि नहीं

डीजीपी द्वारा जारी की गई सूची में यह बात भी सामने आई कि नक्सल विरोधी और दस्यु विरोधी अभियानों के दौरान कोई विशेष उपलब्धि प्राप्त नहीं की गई है। पुलिस मुख्यालय ने महानिदेशक प्रशस्ति पत्र और डिस्क चयन को लेकर बताया कि इन मामलों में किसी को भी प्रशस्ति पत्र और डिस्क देने के लिए चयनित नहीं किया गया है।

उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित अधिकारी और कर्मचारी

पुलिस मुख्यालय द्वारा अनसुलझे प्रकरण सुलझाने में विशेष योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसित किया गया है। छिंदवाड़ा जिले की डीएसपी प्रियंका पांडेय और मंदसौर जिले के टीआई अमित सोनी को प्रशस्ति पत्र और डिस्क के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा, बीना सिंह (एसपी डायल 100 भोपाल), मनीषा लिल्हारे (गाडरवारा थाने की उपनिरीक्षक), और मंजू शर्मा (कार्यवाहक निरीक्षक कटनी पुलिस लाइन) को भी प्रशस्ति पत्र और डिस्क के लिए चयनित किया गया है।

15 साल तक दुर्घटना रहित वाहन चलाने पर सम्मान

पुलिस मुख्यालय ने 6 वाहन चालकों को 15 साल तक दुर्घटना रहित वाहन चलाने पर प्रशस्ति पत्र देने का फैसला किया है। इनमें संजय राणा (पुलिस लाइन उज्जैन), विक्रम सिंह तोमर (शाजापुर), अनिल सिंह सेंगर (दतिया), सुनील कुमार सोनेकर (बालाघाट), गौरीशंकर बेलवंशी (छिंदवाड़ा) और राजेश कुमार शुक्ला (मंडला) के नाम शामिल हैं। इसके अलावा, 45 अन्य कर्मचारियों को स्वच्छ रिकॉर्ड और अच्छा कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र और डिस्क दिया जाएगा।

खबर यह भी...अन्नदा 2025 का आगाज सामर्थ्य और सौंदर्य का होगा सम्मान,लाड़ली बहनों को मिलेंगे 11 लाख के इनाम!

अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा के पदक

पुलिस मुख्यालय ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत अति उत्कृष्ट सेवा और उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का चयन किया है। अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए स्पेशल डीजी प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव, डीआईजी सत्येंद्र कुमार शुक्ला, सहायक महानिरीक्षक, डीएसपी, टीआई, एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारी चयनित किए गए हैं। इसी तरह, उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए आईजी संजय कुमार, आईजी सुशांत कुमार सक्सेना, एसपी योगेश्वर शर्मा, और अन्य पुलिस अधिकारियों को चुना गया है।

FAQ

अति उत्कृष्ट सेवा पदक किसे मिलता है?
अति उत्कृष्ट सेवा पदक उन अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाता है जिन्होंने पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो, जैसे कि कार्यप्रणाली में सुधार और जनसेवा में उत्कृष्टता।
उत्कृष्ट सेवा पदक का चयन कैसे किया जाता है?
उत्कृष्ट सेवा पदक उन अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने पुलिस कार्यों में बेहतरीन प्रदर्शन किया हो, जैसे कि अभियानों में सफलता, कड़ी मेहनत और समाज सेवा।
किसी अधिकारी को प्रशस्ति पत्र कैसे मिलता है?
प्रशस्ति पत्र उन अधिकारियों को दिया जाता है जिन्होंने विशेष कार्यों में उत्कृष्टता प्रदर्शित की हो, जैसे कि पुलिस कार्यों में सुधार, नक्सल विरोधी अभियानों में सफलता, या जनहित में योगदान।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

पुलिस मुख्यालय भोपाल | पुलिस मुख्यालय मप्र | मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक | डीजीपी मध्यप्रदेश पुलिस | Anti Naxal operation | MP Police | MP News | मध्य प्रदेश

पुलिस मुख्यालय पुलिस मुख्यालय भोपाल पुलिस मुख्यालय मप्र Anti Naxal operation डीजीपी मध्यप्रदेश पुलिस मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक मध्य प्रदेश MP Police MP News