MP में बिजली कटौती पर मंत्री का मिडनाइट एक्शन, इंजीनियर को किया सस्पेंड

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 28, 2025, 14:50 IST
Share
MP Energy Minister suspended engineer
MP Energy Minister suspended engineer

ग्वालियर में बिजली गुल होने की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आधी रात को निरीक्षण किया। लोगों से बातचीत की और लापरवाह जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड करने के आदेश दिया।

MP News: इन दिनों प्रदेश में उमस भरी गर्मी के कारण बिजली की मांग चरम पर है, लेकिन आपूर्ति में हो रही तकनीकी खामियों और लापरवाही ने जनता को और परेशान कर दिया है। ग्वालियर में लगातार बिजली कटौती से परेशान जनता की आवाज़ आधी रात को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तक पहुंची। मंत्री ने तुरंत निरीक्षण कर एक्शन लिया और अधिकारी को सस्पेंड किया।

आधी रात को ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण

जिले में बिजली जाने से लोग काफी परेशान हो चुके हैं।बार-बार बिजली फाल्ट के अलावा ट्रिपिंग की समस्या के कारण बिजली जाने की समस्या ने आम लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है।बिजली अधिकारी समस्याओं की और तत्परता से ध्यान नहीं देते। लेकिन, अब इन परेशान लोगों के साथ प्रदेश के मंत्री खड़े हुए। जैसे ही मंत्री को ग्वालियर के पाताली हनुमान क्षेत्र में बिजली गुल होने की शिकायत मिली, उन्होंने रात के करीब 12 बजे औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) का निर्णय लिया।

तानसेन नगर जोनमें मिली खामी

निरीक्षण के दौरान तानसेन नगर ज़ोन में बिजली आपूर्ति बाधित पाई गई। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछले 4 घंटे से बिजली नहीं थी। ऊर्जा मंत्री ने मौके पर ही कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) को सस्पेंड करने का आदेश दिया।

अन्य क्षेत्रों में भी की गई जांच

ऊर्जा मंत्री ने फूलबाग, ट्रांसपोर्ट नगर, मोतीझील और सिकंदर कंपू क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रिपिंग रजिस्टर की गहन जांच की और अधिकारियों को बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। ये भी पढ़ें: मंत्री विजय शाह का बयान, फिर 3 बार माफी वीडियो और एक लिखित ही सबूत, SIT को और क्या चाहिए

शिकायतों पर फोकस

मंत्री ने कॉल सेंटर से उपभोक्ताओं की शिकायतों की स्थिति की जानकारी ली और कुछ उपभोक्ताओं से फोन पर बात कर समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मुख्य महाप्रबंधक नितिन मांगलिक को पूरे शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • बिजली कटौती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती