मप्र पंजीयन विभाग में संपदा 1 साफ्टेवयर 1 अप्रैल से पूर तरह बंद हो जाएगा। अभी सभी दस्तावेजों का पंजीयन एक अप्रैल से संपदा टू में ही होगा। इसके लिए महानिरीक्षक पंजीयक अमित तोमर ने औपचारिक तौर से आदेश जारी कर दिए हैं। अभी तक संपदा टू का संचालन अप्रैल 2023 से अक्तूबर 2024 तक ट्रायल तौर पर चार जिलों में हुआ था, फिर 10 अक्टूबर से सभी जिलों में शुरू कर दिया गया लेकिन साथ में संपदा वन जारी था। अब 1 अप्रैल से सभी उप पंजीयक केवस संपदा टू पर काम करेंगे।
खबर यह भी...IGR अमित तोमर पहुंचे पंजीयन दफ्तर, संपदा 2.0 में सुधार और रजिस्ट्री के प्रिंट की मांग
पत्र में इन बिंदुओं में यह आदेश जारी
एक अप्रैल 2025 से प्रदेश में केवल संपदा टू से ही पंजीकरण व ई स्टाम्पिंग की जा सकेगी। संपदा वन का संचालन नवीन दस्तावेज पंजीयन व ई स्टाम्प जारी करने के लिए बंद होगा।
- संपदा वन में सेवा प्रदाताओं को कोई भी नए लाइसेंस जारी नहीं होंगे।
- संपदा वन की क्रेडिट लिमिट सेवा प्रदाता 31 मार्च तक यूज करें यह समायोजित नहीं होगी।
- सेवा प्रदाता कोई भी नए दस्तावेज संपदा वन में 31 मार्च के बाद जमा करें।
- सभी जिला अधिकारी तय करेंगे कि संपदा वन की सूचना जारी हो।
- अंतिम दिवस में पंजीकृत दस्तावेजों के प्रिंट उसी दिन अनिवार्य रूप से दिए जाएं।
खबर यह भी...IGR अमित तोमर पहुंचे पंजीयन दफ्तर, संपदा 2.0 में सुधार और रजिस्ट्री के प्रिंट की मांग
संपदा टू में क्या खास
- इसमें सर्वे नंबर डालते ही संपत्ति का रिकार्ड आ जाता है, इससे सर्च रिपोर्ट की जरूरत नहीं होती।
- मोबाइल एप से ली गई जियो टैग्ड तस्वीर लोकेशन की सटीकता तय करती है।
- रजिस्ट्री की कॉपी पीडीएफ से तुरंत ईमेल, वाट्सऐप पर आती है।
- कई विभागों के साथ इलेक्ट्रानिक इंटीग्रेशन से सभी संपत्तियों के लिए यूनिक लैंड पार्सल आईडेंटिफिकेशन नंबर और यूनिक आईडी जनरेट होती है।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें