MP के एक स्कूल में 4 बच्चों के लिए 2 शिक्षक, जानें मध्यप्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की स्थिति

Jitendra Shrivastava | Jun 24, 2025, 23:19 IST
Share
madhya-pradesh-school-teachers
Photograph: (THESOOTR)

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के वनग्राम सोनेवानी प्राथमिक स्कूल में 12 वर्षों से छात्र संख्या दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। यहां 4 छात्रों पर 2 शिक्षक तैनात हैं। जबकि प्रदेश में कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी तो कहीं अतिशेष शिक्षक हैं।

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के वनग्राम सोनेवानी के शासकीय प्राथमिक स्कूल की स्थिति राज्य के शिक्षा तंत्र की एक अलग तस्वीर पेश करती है। यहां स्कूल में 4 छात्र अध्ययनरत हैं, जबकि इनको पढ़ाने के लिए 2 शिक्षक तैनात हैं। इस छोटे से स्कूल में प्रति छात्र पर लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं।

वहीं, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने मई 2025 में अपने पोर्टल को अपडेट किया है। इसमें मध्यप्रदेश के कई स्कूलों में शिक्षकों की स्थिति को बताया गया है। पोर्टल के अनुसार राज्य में 20,344 शिक्षक अतिशेष (Surplus) घोषित किए गए हैं। इसी तरह प्रदेश के कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी तो कई स्कूलों में एक ही शिक्षक से काम चल रहा है।

सोनेवानी में स्कूल की शुरुआत में थे 20 से अधिक छात्र

बालाघाट (Madhya Pradesh) के वनग्राम सोनेवानी में स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल पिछले 12 वर्षों से बहुत कम छात्र संख्या की समस्या से जूझ रहा है। यह स्कूल 1997 में शुरू हुआ था और शुरुआत में यहां 20 से अधिक छात्र थे। हालांकि, पिछले 12 सालों से यहां छात्र संख्या 10 तक नहीं पहुंच सकी है। वर्तमान में, 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में सिर्फ 4 छात्र पंजीकृत हैं।

स्कूल में तैनात दो शिक्षकों की ये है स्थिति

इस स्कूल में 2 शिक्षक तैनात हैं। प्रधानाध्यापक चतुर्भुज राणा, जो 28 वर्षों से कार्यरत हैं और सहायक शिक्षक सुरेंद्र अमोलिया, जो पिछले 10 वर्षों से स्कूल में सेवाएं दे रहे हैं। दोनों शिक्षक इन 4 बच्चों को बहुत गंभीरता से पढ़ा रहे हैं। कक्षा पहली में एक, कक्षा दूसरी में दो और कक्षा तीसरी में एक छात्र है। कक्षा चौथी और पांचवीं में कोई विद्यार्थी नहीं है।

ये खबरें भी पढ़ें...

रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, रानी कमलापति और बीना से होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

गुना में कुएं में गैस रिसाव से 5 की मौत, सीएम मोहन ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

सरकारी स्कूलों में अतिशेष शिक्षकों से संबंधित डेटा...

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की स्थिति पर लगातार बदलाव हो रहे हैं। हाल ही में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में 20,344 शिक्षक अतिशेष (Surplus) घोषित किए गए हैं। यह डेटा मई 2025 तक का है और राज्य के शिक्षा पोर्टल पर प्रकाशित हुआ है।

मध्यप्रदेश के कई जिले ऐसे भी हैं जहां स्कूलों में शिक्षक की कमी है। यहां के स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा में बाधा आ रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद की महिला आयोग से की शिकायत

Top News : खबरें आपके काम की

अतिशेष शिक्षकों की स्थिति:

जिलाअतिशेष शिक्षक
भोपाल1,036
ग्वालियर1,038
इंदौर1,131
सागर1,145
सतना1,094
जबलपुर700
भिंड929
बालाघाट925
देवास801
रीवा965
राजगढ़948


शिक्षक विहीन जिलों की स्थिति:

मध्यप्रदेश के कई जिले ऐसे हैं जहां स्कूलों में शिक्षक की कमी है। यहां के स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा में बाधा आ रही है।

जिलाशिक्षक विहीन स्कूलों की संख्या
सिंगरौली111
रीवा84
शिवपुरी76
छतरपुर56
विदिशा56
सतना52
सागर43
सीहोर40
खंडवा40
दमोह37

एक शिक्षक वाले स्कूलों की स्थिति:

कुछ जिलों में एक शिक्षक के तहत कई कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। यहां शिक्षकों की बहुत कमी है और एक शिक्षक को कई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।



जिलाएक शिक्षक वाले स्कूलों की संख्या
शिवपुरी420
सतना413
रीवा409
विदिशा351
सिंगरौली281
देवास273
सागर271
राजगढ़244
मंदसौर213
छतरपुर202

अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ संजय गोयल के अनुसार, जिन जिलों के स्कूल शिक्षक विहीन हैं या एक शिक्षक के साथ संचालित हो रहे हैं, वहां पर अतिशेष शिक्षकों को भेजा जाएगा। इसके बाद इन खाली पदों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • बालाघाट
  • शिक्षक
  • शिक्षा
  • स्कूल
  • अतिशेष शिक्षक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच