MP के स्कूलों में अटेंडेंस में यस सर या यस मैडम नहीं अब स्टूडेंट्स कहेंगे जय हिंद
Vikram Jain | Apr 09, 2025, 17:04 IST
सांकेतिक फोटो
मध्य प्रदेश में स्कूलों में अटेंडेंस के समय अब छात्र-छात्राएं 'यस सर' या 'यस मैडम' की जगह 'जय हिंद' कहेंगे। यह आदेश जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने दिया है। इसके अलावा, मंत्री ने कम रिजल्ट लाने वाले शिक्षकों पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश में अब स्कूलों के अटेंडेंस के समय एक नया आदेश लागू होगा। स्कूलों में अब अटेंडेंस के समय स्टूडेंट्स अब 'यस मैडम' या 'यस सर' नहीं कहेंगे, छात्र-छात्राओं को अब 'जय हिंद' कहना होगा। यह आदेश मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह ने दिया है। मंत्री शाह के मुताबिक, उन्होंने छात्रों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है। साथ ही, उन्होंने रिजल्ट में खराब प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने राज्य के स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करने को लेकर बड़ा बदलाव किया है। मंत्री शाह ने कहा कि स्कूलों में अटेंडेंस के समय यस मैडम या यस सर नहीं कहेंगे। बच्चों को क्लास में टीचर द्वारा अटेंडेंस लेने के दौरान अपना नाम पुकारे जाने पर 'यस मैडम' या 'यस सर' कहने की बजाय 'जय हिंद सर' या 'जय हिंद मैडम' कहना होगा। मंत्री शाह का मानना है कि 'जय हिंद' बोलने से बच्चों में देशभक्ति की भावना उत्पन्न होगी और वे अपनी जड़ें महसूस करेंगे।
![the sootr]()
ये खबर भी पढ़ें...
44 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से पानी से लबालब होगी MP की यह नदी, 10 जिलों को होगा फायदा
इसके अलावा, मंत्री विजय शाह ने कम रिजल्ट लाने वाले शिक्षकों के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि किसी विद्यालय का परिणाम 50 प्रतिशत से कम है, तो वहां के प्रिंसिपल और शिक्षकों को स्कूल में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे मामलों में उनका स्थानांतरण तुरंत कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम बच्चों के भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते।"
इसके अलावा, मंत्री ने विभागीय कर्मचारियों के तनाव को कम करने के लिए ट्रायबल मीट का आयोजन करने की घोषणा की। इस मीट में अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवार के साथ हिस्सा लेंगे। यह मीट हर साल आयोजित की जाएगी और अधिकारियों को अपने माता-पिता को भी साथ लाने का आग्रह किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
शादी के बाद थाने पहुंची पत्नी, कहा- साहब मेरा पति नपुंसक है, ससुराल वालों पर लगाए आरोप
दरअसल, मंत्री विजय शाह जनजातिय विभाग के दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यक्रम के समापन पर अपने अनुभव साझा कर रहे थे। मंत्री शाह ने अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर वे शत-प्रतिशत परिणाम चाहते हैं, तो उन्हें अपनी संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच के साथ काम करना होगा।
छात्रावासों की स्थितियों में सुधार के लिए भी मंत्री शाह ने एक अनोखा तरीका सुझाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी को 15 दिन में एक बार छात्रावासों में बच्चों के साथ रात बितानी चाहिए। इससे उन्हें बच्चों की परेशानियों का सही अंदाजा होगा और सुधार की दिशा में काम कर सकेंगे। आपके छात्रावास में रुकने से दूसरे कर्मचारी भी अपने काम के प्रति गंभीर होंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
छात्रों के लिए खुशखबरी : MP में गर्मियों की छुट्टियों का हुआ ऐलान, जानें तारीखें
✅ मध्य प्रदेश में स्कूलों में अटेंडेंस के समय 'जय हिंद' बोलने का आदेश दिया गया।
✅ मंत्री कुंवर विजय शाह ने कम रिजल्ट लाने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
✅ मंत्री ने छात्रों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया।
✅ विभागीय कर्मचारियों के तनाव को कम करने के लिए ट्रायबल मीट का आयोजन किया जाएगा।
✅ छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को बच्चों के साथ रात्रि-विश्राम करने का निर्देश दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें...
MP के इस शहर में 2400 वर्ग फीट में बनेगा भव्य राम मंदिर, किन्नर ने संभाली निर्माण की जिम्मेदारी
जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह | स्कूलों के लिए आदेश | परीक्षा परिणाम | भोपाल न्यूज | Bhopal News
यस मैडम या यस सर नहीं चलेगा...
the sootr
ये खबर भी पढ़ें...
44 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट से पानी से लबालब होगी MP की यह नदी, 10 जिलों को होगा फायदा
50 फीसदी से कम रिजल्ट वाले स्कूलों पर होगा एक्शन
ट्रायबल मीट का आयोजन करने की घोषणा
ये खबर भी पढ़ें...
शादी के बाद थाने पहुंची पत्नी, कहा- साहब मेरा पति नपुंसक है, ससुराल वालों पर लगाए आरोप
अधिकारियों से साझा किए अनुभव
छात्रावासों की व्यवस्था में सुधार के लिए आदेश
ये खबर भी पढ़ें...
छात्रों के लिए खुशखबरी : MP में गर्मियों की छुट्टियों का हुआ ऐलान, जानें तारीखें
5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला
✅ मंत्री कुंवर विजय शाह ने कम रिजल्ट लाने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
✅ मंत्री ने छात्रों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया।
✅ विभागीय कर्मचारियों के तनाव को कम करने के लिए ट्रायबल मीट का आयोजन किया जाएगा।
✅ छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए अधिकारियों को बच्चों के साथ रात्रि-विश्राम करने का निर्देश दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें...
MP के इस शहर में 2400 वर्ग फीट में बनेगा भव्य राम मंदिर, किन्नर ने संभाली निर्माण की जिम्मेदारी
जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह | स्कूलों के लिए आदेश | परीक्षा परिणाम | भोपाल न्यूज | Bhopal News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari