MP Weather Update: एमपी में अगले दो दिन में और बढ़ेगी गर्मी, 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान

Rohit Sahu | Mar 26, 2025, 14:30 IST
Share
weather update report
weather update report

मध्यप्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन और तेज गर्मी पड़ने की संभावना है।

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन दिनों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन और तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। बता दें प्रदेश में पिछले सप्ताह में ओलावृष्टि और बारिश का दौर था, जो लगभग 5 दिनों तक आधे से अधिक जिलों में जारी रहा। हालांकि, सोमवार से मौसम में बदलाव आया और गर्मी का दौर शुरू हो गया। सभी शहरों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

कई जिलों तापमान 40 डिग्री के पार

मध्यप्रदेश में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। मंगलवार को रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अन्य जिलों में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
शहरतापमान (डिग्री सेल्सियस)
रतलाम40
धार39.3
शिवपुरी39
ग्वालियर38.6
इंदौर37.6
भोपाल37
जबलपुर35.8

मालवा-निमाड़ में लू चलने के आसार

मौसम विभाग ने इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। इनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा और धार शामिल हैं। अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम 26 मार्च बुधवार को तीखी धूप और गर्मी बनी रहेगी। वहीं 27 मार्च गुरुवार को दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है।

मार्च से मई तक 15 दिन हीट वेव की स्थिति बनेगी

मार्च के महीने से गर्मी का मौसम शुरू हो जाता है, जो अगले 4 महीनों तक तीव्र गर्मी के साथ जारी रहता है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च से मई तक 15 से 20 दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है। अप्रैल और मई के महीनों में हीट वेव का प्रभाव अधिक देखा जा सकता है, जिसके परिणामस्वरूप 30 से 35 दिनों तक गर्म हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें: यात्रियों के लिए सुविधा, गर्मी की छुट्टियों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

यह भी पढ़ें: एमपी के कई जिलों में बारिश के आसार, 40 किमी प्रति घंटे से चलेगी हवा, जानें मौसम का हाल

गर्मी से बचने के लिए क्या करें?

  • दिन में अधिक पानी पिएं और हाइड्रेटेड रहें।
  • हल्के और सूती कपड़े पहनें।
  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
  • ताजे फल और हाइड्रेटिंग फूड्स का सेवन करें।
यह भी पढ़ें: अप्रैल से पहले ही झुलसाने लगी गर्मी, 40 पार पहुंचा पारा, जानें मौसम का हाल

यह भी पढ़ें: अब पड़ने लगी तेज गर्मी, पारा चढ़कर जाने लगा 39 के पार, जानें मौसम का हाल

Tags:
  • MP News
  • MP Weather update
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • मौसम
  • एमपी मौसम विभाग
  • एमपी मौसम समाचार
  • Madhaya Pradesh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि