अप्रैल से पहले ही झुलसाने लगी गर्मी, 40 पार पहुंचा पारा, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 26, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Report 25 march
MP Weather Report 25 march

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मंगलवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में सोमवार के मुकाबले मंगलवार को कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में मंगलवार को तापमान सामान्य के मुकाबले 1 से 3 डिग्री ज्यादा रही। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो सभी संभागों में मौसम सूखा और गर्म ही देखने को मिला। प्रदेश के उज्जैन और इंदौर संभाग में पारा सामान्य से करीब 2 डिग्री तक ज्यादा दर्ज किया गया जबकि भोपाल, जबलपुर, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा करीब 3 डिग्री कम रहा। प्रदेश में बड़वानी में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 39 डिग्री के आसपास रहा जबकि खरगोन की रात सबसे गर्म रही और तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में सभी जिलों में अब पारा बढ़ने का अंदेशा जताया गया है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 25 march
MP Weather Temperature Report 25 march

मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं
ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 176 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 64 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 151, जबलपुर में 157 और इंदौर में 160 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 25 march
Air Quality Meters 25 march

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश में 26 मार्च को मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। दिन के समय तेज धूप होने की वजह से झुलसाने वाली गर्मी महसूस होगी। आने वाले 2-3 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। 26 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा, जिससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव का असर दिखेगा। 27 मार्च के बाद प्रदेश में लू (Heatwave) चलने की संभावना है। इस दौरान कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा