परिवहन घोटाले की जांच को लेकर कांग्रेस विधायकों ने पहने कंकाल बने कपड़े, किया प्रदर्शन
Sanjay Sharma | Published:
thesootr
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि परिवहन घोटाला प्रदेश के नर्सिंग घोटाले के बाद सबसे बड़ा घोटाला है और सरकार इसमें लीपापोती कर रही है।
भोपाल। परिवहन घोटाला प्रदेश के नर्सिंग घोटाले के बाद सबसे बड़ा घोटाला है और सरकार इसमें लीपापोती कर रही है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि इसी घोटाले के चलते मंत्री गोविंद राजपूत और उनके सहयोगियों ने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है, फिर भी सरकार कार्रवाई से बच रही है।
खबर यह भी...सदन में कर्ज के मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार बोले- सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा
'नर्सिंग घोटाले के बाद सबसे बड़ा घोटाला'
इस अवसर पर बात करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि परिवहन घोटाला प्रदेश के नर्सिंग घोटाले के बाद सबसे बड़ा घोटाला है और सरकार इसमें लीपापोती कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी घोटाले के चलते मंत्री गोविंद राजपूत, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, उनके सहयोगी संजय श्रीवास्तव, संजय डांडे, वीरेश तुमराम जैसे लोगों ने हजारों करोड़ की संपत्ति बना ली है। सरकार इनकी जांच क्यों नहीं कराना चाहती?
खबर यह भी...सोनिया भारद्वाज सुसाइड केसः उमंग सिंघार के खिलाफ SC में क्रिमिनल SLP दाखिल
उमंग सिंघार ने कहा कि सौरभ शर्मा सिर्फ छोटी मछली है, बड़ी मछलियों पर सरकार हाथ क्यों नहीं डालना चाहती? उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री इसलिए इस आग में हाथ नहीं डालना चाहते कि उनके भी हाथ जल जाएंगे? नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि खेतों में सोने की ईंटें निकल रही हैं, जबकि पूरा प्रदेश कर्ज के बोझ से कंगाल हो गया है। उन्होंने कहा कि जनता कंकाल की तरह होती जा रही है और घोटाले में लिप्त मंत्री और अधिकारी करोड़पति होते जा रहे हैं। उमंग सिंघार ने आगे कहा कि इस पर जांच होनी चाहिए और सभी किरदार बेनकाब होने चाहिए।
कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के चौथे दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने परिवहन घोटाले की जांच को लेकर विधानसभा परिसर में मौजूद गांधी प्रतिमा के सामने अनोखा प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस विधायक अपने हाथों में प्रतीकात्मक सोने की ईंट और कंकाल बने कपड़े पहनकर आए और परिवहन घोटाले में शामिल सभी किरदारों को बेनकाब करते हुए जांच की मांग की।
'नर्सिंग घोटाले के बाद सबसे बड़ा घोटाला'
इस अवसर पर बात करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाते हुए कहा कि परिवहन घोटाला प्रदेश के नर्सिंग घोटाले के बाद सबसे बड़ा घोटाला है और सरकार इसमें लीपापोती कर रही है। उन्होंने कहा कि इसी घोटाले के चलते मंत्री गोविंद राजपूत, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, उनके सहयोगी संजय श्रीवास्तव, संजय डांडे, वीरेश तुमराम जैसे लोगों ने हजारों करोड़ की संपत्ति बना ली है। सरकार इनकी जांच क्यों नहीं कराना चाहती?
खबर यह भी...सोनिया भारद्वाज सुसाइड केसः उमंग सिंघार के खिलाफ SC में क्रिमिनल SLP दाखिल
'बड़ी मछलियों पर सरकार हाथ क्यों नहीं डालना चाहती?'
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha