सिंहस्थ महाकुंभ 2028 की तैयारियां तेज, स्टेशनों पर क्राउड मैनेजमेंट प्लान से कण्ट्रोल की जाएगी भीड़

Kaushiki | Jun 22, 2025, 15:00 IST
Share
ujjain-singhast-railway-crowd
ujjain-singhast-railway-crowd

उज्जैन में 2028 के सिंहस्थ महाकुंभ के लिए क्राउड और मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिसमें रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान और ट्रेनों की संख्या निर्धारित की जाएगी।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी संख्या को नियंत्रित करने के लिए उज्जैन और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर मास्टर प्लान और क्राउड मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जाएगा।

इसके लिए हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में एक जरूरी बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

क्राउड मैनेजमेंट का मास्टर प्लान

सिंहस्थ महाकुंभ के समय लाखों की संख्या में श्रद्धालु उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में आते हैं। इन लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना एक बड़ी चुनौती होती है।

ऐसे में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के मुताबिक, सभी स्टेशन पर श्रद्धालुओं की संख्या का अनुमान लगाया जाएगा। उसी के आधार पर ट्रेनों की संख्या और राउंड्स निर्धारित किए जाएंगे।

इसके अलावा, सभी स्टेशन के आसपास की मौजूद जमीन का भी मूल्यांकन किया जाएगा ताकि यह तय किया जा सके कि कितने वाहनों को स्टेशन पर जाने की अनुमति होगी।

ये खबर भी पढ़ें... IIM इंदौर की स्टडी से उज्जैन सिंहस्थ में होगा क्राउड मैनेजमेंट

योजनाओं की सहमति

बता दें कि, इस बैठक में उज्जैन जिले में कई विकास परियोजनाओं की भी स्वीकृति दी गई है। इनमें 982 करोड़ रुपए की लागत से 27 परियोजनाओं को मंजूरी मिली, जिनमें शिप्रा नदी के घाटों को सुंदर बनाने की योजना भी शामिल है। महाकुंभ के आयोजन को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर 15-15 किमी पक्के घाट बनाने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा, 88 करोड़ रुपए की परियोजना के तहत मौजूदा घाटों का नवीनीकरण भी किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें...सिंहस्थ 2028 से पहले झाबुआ को मिलेगा एयर कनेक्टिविटी बूस्ट, गोपालपुरा एयरस्ट्रिप का होगा विस्तार

अन्य विकास कार्य और योजनाएं

बैठक में और भी कई अन्य जरूरी विकास कार्यों की योजना भी बनाई गई। इसमें उज्जैन नगर के कचरे की सफाई की योजना शामिल है। 5.5 करोड़ रुपए की लागत से डंपिंग साइट की सफाई की योजना स्वीकृत हो चुकी है। वहीं, पीडब्ल्यूडी के माध्यम से पंचकोशी मार्ग के निर्माण के लिए 73 करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

उज्जैन सिंहस्थ कुंभ 2028 की तैयारियां शुरू, मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ ही AI का होगा भरपूर इस्तेमाल

सिंहस्थ कुंभ मेले की तारीखों का ऐलान, अमृत स्नान और प्रमुख पर्वों की जानकारी

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

: मध्यप्रदेश न्यूज | उज्जैन सिंहस्थ 2028 | उज्जैन सिंहस्थ | Ujjain Simhastha | Simhastha 2028 | Simhastha kumbh 2028 | Simhastha Mahakumbhउज्जैन सिंहस्थ

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • उज्जैन
  • Simhastha 2028
  • Ujjain Simhastha
  • Simhastha Mahakumbh
  • सिंहस्थ
  • Simhastha kumbh 2028
  • उज्जैन सिंहस्थ कुंभ
  • उज्जैन सिंहस्थ 2028
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि