मध्य प्रदेश में बेरोजगारी दर घटी, देश में बढ़े बेरोजगार

Shreya Nakade | May 25, 2024, 11:26 IST
Share
मध्य प्रदेश बेरोजगारी दर
मध्य प्रदेश बेरोजगारी दर

मध्य प्रदेश के बेरोजगारी दर में कमी देखने को मिली है। युवाओं सहित प्रदेश के कुल बेरोजगार कम हुए हैं। वहीं देश में बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है...

बेरोजगारी को लेकर पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS ) की रिपोर्ट जारी कर हो गई है। इस साल जनवरी से लकर मार्च तक की पहली तिमाही में मध्य प्रदेश के बेरोजगारी दर में कमी दर्ज की गई है ( mp unemployment rate )। मध्य प्रदेश में कुल तथा युवा बेरोजगारी दोनों ही कम हुई है। प्रदेश पांच सबसे कम युवा बेरोजगारी दर वाला राज्य भी रहा। इसके अलावा देश भर में सभी आयुवर्गों में कुल बेरोजगारी दर 6.7 प्रतिशत रही। 15 से 29 साल तक की उम्र के युवाओं में बेरोजगारी दर 17 प्रतिशत रहा।

मध्य प्रदेश में युवा बेरोजगारी कम

Ministry of Statistics and Programme Implementation के अनुसार मध्य प्रदेश का युवा बेरोजगारी दर ( 15 से 29 साल आयु वर्ग ) साल 2024 की पहली तिमाही में 12.1 प्रतिशत रहा है ( mp youth unemployment rate )। पिछली तिमाही से इसमें कमी आई है। अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यह दर 12.8 प्रतिशत रहा था। इसी के साथ मध्य प्रदेश देश का पांचवा सबसे कम बेरोजगारी वाला प्रदेश रहा। सबसे कम युवा बेरोजगारी दर दिल्ली का 3.1 प्रतिशत रहा है। इसके अलावा गुजरात का बेरोजगारी दर 9 प्रतिशत, हरियाणा का 9.5 प्रतिशत और कर्नाटक का 11.5 प्रतिशत रहा।

केरल का युवा बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा 31.8 प्रतिशत रहा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में 28.2 प्रतिशत, तेलंगाना 26.1 प्रतिशत, राजस्थान 24 प्रतिशत और ओडिशा 23.3 प्रतिशत बेरोजगारी दर रहा।

ये खबर भी पढ़िए...

रोजगार गारंटी पर सवाल उठा रहे चयनित बेरोजगार शिक्षक,PM को लिखी चिट्ठी

राज्य बेरोजगारी में भी कमी

मध्य प्रदेश राज्य की कुल बेरोजगारी में भी साल की पहली तिमाही में कमी देखने को मिली है ( madhya pradesh employment rate )। जनवरी-मार्च 2024 में मध्य प्रदेश के 5.4 प्रतिशत लोग बेरोजगार रहे। इससे पहले अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यह आंकड़ा 6 प्रतिशत का था। आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में बेरोजगारी कम हुई है।

ये खबर भी पढ़िए...

बेरोजगार छात्र को कॉलेज की फीस भरने के पड़ रहे लाले, इनकम टैक्स का 46 करोड़ का नोटिस

देश में बेरोजगारी बढ़ी

साल 2024 की पहली तिमाही में देश की बेरोजगारी में बढ़ोतरी हुई है। 2023 की आखिरी तिमाही अक्टूबह-दिसंबर 2023 में भारत में कुल बेरोजगारी दर 6.5 प्रतिशत था। जनवरी-मार्च 2024 में यह बढ़कर 6.7 प्रतिशत हो गया है। युवा बेरोजगारी दर में भी देश में बढ़ोतरी देखने मिली है। पिछली तिमाही में यह 16.5 प्रतिशत था जो अब बढ़कर 17 प्रतिशत हो गया है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बेरोजगारी दर
  • PLFS
  • मध्य प्रदेश का युवा बेरोजगारी दर
  • मध्य प्रदेश में बेरोजगारी
  • mp unemployment rate
  • mp youth unemployment rate
  • युवा बेरोजगारी दर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि