MP Weather Update : तापमान में आएगी गिरावट, कुछ जगहों पर आंधी के साथ होगी बारिश

Abhilasha Saksena Chakraborty | Apr 30, 2025, 14:44 IST
Share
MP Weather update
MP Weather update

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी और हल्की बारिश के साथ मौसम में बदलाव जारी है। अगले दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। कुछ जगहों में बारिश हो सकती है।

MP News: मध्य प्रदेश के मौसम ने फिर से बदलाव आना शुरू हो गया है। कुछ हिस्सों में लू के साथ तेज गर्मी का सामना किया जा रहा है, जबकि अन्य स्थानों पर तापमान में गिरावट आई है और ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश दर्ज की गई। जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है, जबकि शेष जिलों का मौसम शुष्क बना रहा है।

हवाओं और बारिश की हलचल

कुछ जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक घुल रही है। वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में तपिश बरकरार है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, रतलाम, नीमच और मंदसौर में लू का अलर्ट जारी किया गया है, और अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

MP Weather Update: मौसम के दो रंग, अगले 2 दिन इन जिलों में होगी बारिश, यहां चलेगी लू

एमपी तापमान

मंगलवार को मध्यप्रदेश के प्रमुख जिलों में अधिकतम तापमान काफी बढ़ गया। भोपाल में तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस, गुना में 43.5 डिग्री, ग्वालियर में 38.8 डिग्री, इंदौर में 42.6 डिग्री, और रतलाम में 43.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में अगले दिनों में तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल और अन्य जिलों में वर्षा हो सकती है। विभाग ने बताया कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें:

Madhya Pradesh में गिरेगा मौसम का पारा, इन जगहों पर होगी बारिश...

मौसम प्रणालियां सक्रिय

प्रदेश में पांच मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनकी वजह से मौसम में बदलाव आ रहा है। इसके अलावा, 2 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसका प्रभाव मध्यप्रदेश में भी दिख सकता है। इस विक्षोभ से प्रदेश के मौसम में और भी बदलाव आने की संभावना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी तापमान
  • मध्य प्रदेश
  • गर्मी
  • बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज