MP Weather Update: मौसम ने बदल लिया अपना मूड, आ गए सर्दियों के दिन

Raj Singh | Oct 27, 2024, 07:09 IST
Share
MP_weather-
MP_weather-

मध्य प्रदेश से मानसून विदा हो चुका है। इसके साथ ही प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। शनिवार को प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी रहा। इसके अलावा कई शहरों में रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश से मानसून विदा हो चुका है। प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। अक्टूबर के महीने में प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाता है। पिछले एक दशक से यह सिलसिला जारी है। इस बार भी मौसम कुछ ऐसा ही है। भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत कई शहरों में रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंड रहा।अक्टूबर माह बारिश, गर्मी और सर्दी से प्रभावित होता है। इस बार मानसून 15 अक्टूबर को प्रदेश से विदा हो गया था। जबकि लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम के कारण बारिश का दौर 23 अक्टूबर तक जारी रहा।

ठंड का असर बढ़ा

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर का महीना मौसम में बदलाव का दौर होता है। मानसून की विदाई होती है। आसमान साफ ​​हो जाता है, जिससे दिन में गर्मी और रात में ठंड होती है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश होती है। इस बार 23 अक्टूबर के बाद बारिश बंद हो गई और ठंड का असर बढ़ गया।

चक्रवात दाना के बीच MP के कई जिलों में बारिश के आसार, ठंड का आई

पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा

फिलहाल मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। ज्यादातर शहरों में दिन में तेज धूप खिल रही है, जबकि रातें ठंडी हो गई हैं। शुक्रवार-शनिवार रात की बात करें तो धार, गुना, खंडवा, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, छिंदवाड़ा, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सागर, सिवनी, टीकमगढ़, उमरिया और मलाजखंड में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। जबकि बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 15.2 डिग्री, इंदौर में 17.7 डिग्री, ग्वालियर में 18.3 डिग्री, उज्जैन में 18 डिग्री और जबलपुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा। पचमढ़ी में रात का तापमान 15 डिग्री जबकि दिन का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।

इस बार दिवाली पर मौसम का मिजाज बदला-बदला रह सकता है। खासकर धनतेरस के दिन। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी हिस्से यानी जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है। बता दें कि धनतेरस 29 अक्टूबर को है।

MP में होगा 'दाना' का असर! इन जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 अक्टूबर को उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में तेज धूप खिली रहेगी। जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान देवास, सीहोर, उज्जैन, इंदौर, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हुई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • एमपी मौसम
  • MP
  • MP Weather update
  • Madhya Pradesh weather update
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • MP Weather Update Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि