MP Weather Update : पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ी सर्दी

Raj Singh | Nov 19, 2024, 07:03 IST
Share
sarad_mp
sarad_mp

प्रदेश में ठंड का दौर शुरू हो गया है। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर जैसी जगहों पर बर्फबारी की वजह से एमपी में भी ठंडी हवाएं आने लगी हैं, जिसकी वजह से ठंड बढ़ने लगी है।

मध्य प्रदेश में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। इसकी वजह सर्द हवाएं हैं। हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण अगले कुछ दिनों में एमपी में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है।

मंगलवार सुबह ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कोहरा छाया रहा। आईएमडी के अनुसार, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया में घना कोहरा छाया रहा, जबकि निवाड़ी-टीकमगढ़ में मध्यम कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी भी कम रही।

बर्फबारी हुई शुरू

दरअसल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके साथ ही जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश में भी उत्तरी हवाएं आएंगी, जो ठंड बढ़ाएंगी। आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। अभी दिन के तापमान में औसतन 2 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, 15 से ज्यादा शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्रदेश में बढ़ती ठंड के चलते स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है। भोपाल में कई स्कूलों का समय 30 मिनट तक बढ़ाया गया है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर में भी स्कूलों का समय बदला जाएगा।
MP Weather Update: प्रदेश में सिहरन वाली सर्दी, भोपाल में टूटा रिकॉर्ड

तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन-चार दिनों में कई शहरों में रात के टेम्प्रेचर में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर ज्यादा बढ़ा रहेगा। बता दें कि रविवार-सोमवार की रात पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

पचमढ़ी: 8.6°C
मंडला: 10.8°C
बालाघाट: 12°C
उमरिया: 12.6°C
सिवनी: 15°C
नौगांव: 12.5°C
जबलपुर: 14.5°C
भोपाल: 13.4°C

MP Weather Update: ठंड से बदली स्कूलों की टाइमिंग

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

भोपाल: 30.5°C
ग्वालियर: 32°C
इंदौर: 29.9°C
उज्जैन: 30.7°C

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • MP Weather update
  • Madhya Pradesh weather update
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश मौसम अपडेट
  • एमपी में ठंड
  • IMD मौसम अपडेट
  • MP Weather Update Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज