MP Weather Update: प्रदेश में ठंड का कहर! शीतलहर चलने की संभावना

Raj Singh | Nov 22, 2024, 06:54 IST
Share
kohara_kahar
kohara_kahar

मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ गया है। दिन-ब-दिन तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से गिरते तापमान के बीच गुरुवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम का अलग ही रूप देखने को मिला। कुछ जिलों में दिन में सर्द हवाओं का असर बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। साथ ही गुरुवार को पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

हिल स्टेशन में ज्यादा ठंड

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को तापमान में और गिरावट आ सकती है। राजधानी भोपाल में शीतलहर चल सकती है। प्रदेश के मैदानी इलाकों यानी गुरुवार को मंडला में 9.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम है।
MP Weather Update : प्रदेश में कड़ाके की ठंड, लुढ़का पारा, ये रही वजह

भोपाल में चल सकती है शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार, जब रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो, तो माना जाता है कि शीतलहर चल रही है। हालिया स्थितियों को देखते हुए शुक्रवार को राजधानी भोपाल में शीतलहर चलने की संभावना है।

MP Weather update : मध्य प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, जानिए आज कहां, कैसा रहेगा मौसम

इन जिलों में ऐसा रहा तापमान

प्रमुख जिलों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में न्यूनतम 10.2 और अधिकतम 26.6, ग्वालियर में न्यूनतम 11.1 और अधिकतम 26.9, इंदौर में न्यूनतम 13 और अधिकतम 26.7, उज्जैन में न्यूनतम 11.5 और अधिकतम 27.5, जबलपुर में न्यूनतम 11 और अधिकतम 26.3, बालाघाट में न्यूनतम 10.8 और अधिकतम 23.6, मंडला में न्यूनतम 9.1 और अधिकतम 27.02 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

FAQ

  1. मध्य प्रदेश में सर्दी की स्थिति क्या है?
    मध्य प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है और पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट आई और आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।
  2. हिल स्टेशन पचमढ़ी और भोपाल में तापमान कितना है?
    पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से कम है और भोपाल में शीतलहर चलने की संभावना जताई जा रही है।
  3. शीतलहर कब मानी जाती है?
    जब रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और यह सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो, तो शीतलहर मानी जाती है। भोपाल में शुक्रवार को शीतलहर की संभावना है।
  4. प्रदेश के प्रमुख जिलों में तापमान कैसा था?
    भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 11.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 13 डिग्री सेल्सियस, और मंडला में 9.1 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • MP Weather update
  • Madhya Pradesh weather update
  • एमपी मौसम अपडेट
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • MP Weather Updates
  • MP Weather Update Today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज