मध्य प्रदेश में अंधेरगर्दी... गोदामों में 10 हजार करोड़ के गेहूं को पानी डालकर सड़ाया

Sandeep Kumar | May 25, 2024, 13:33 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-25T132115.405.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-05-25T132115.405.jpg

खरीद केंद्रों पर जमा अनाज बोरों से चुराया जा रहा है। गोदामों तक पहुंचाने से पहले बोरियों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि वजन बढ़ जाए और चोरी का पता न लगे। एक-एक केंद्र से इस तरीके से हजारों क्विटंल अनाज चोरी हो रहा है।

संजय शर्मा @ BHOPAL. हर बार मुश्किल हालातों का सामना करने के बावजूद खरीद केंद्रों पर इंतजाम सुधर नहीं रहे हैं। महीनों तक पसीना बहाने के बाद किसान अपनी उपज की तुलाई के लिए कई-कई दिन कष्ट झेलते हैं, लेकिन सरकारी सिस्टम करोड़ों रुपए की लागत से खरीदे गए इस अनाज को कैसे बर्बाद कर देता है, यह देखकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, खरीद केंद्रों पर किसानों की उपज की तुलाई से लेकर गोदामों में अनाज के भंडारण की व्यवस्था जैसी दिखती है, वैसी है नहीं। इस व्यवस्था में छेदकर जिम्मेदार अपनी जेबें भर रहे हैं। खरीद केंद्रों पर जमा अनाज बोरों से चुराया जा रहा है। गोदामों तक पहुंचाने से पहले बोरियों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, ताकि वजन बढ़ जाए और चोरी का पता न लगे। एक-एक केंद्र से इस तरीके से हजारों क्विटंल अनाज चोरी हो रहा है। पिछले पांच साल में भ्रष्ट अफसर 10 हजार करोड़ रुपए का अनाज सड़ा चुके हैं।

खरीद केंद्र पर सामने आई अनाज चोरी


हाल ही में मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं ( Wheat ) की खरीद का काम पूरा हुआ है। अभी भी कई केंद्रों पर अनाज से भरी बोरियां गोदामों तक पहुंचने का इंतजार कर रही हैं। ऐसे में पिछले दिनों सागर संभाग में खरीदी केंद्रों और कुछ वेयर हाउसों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज ने जिम्मेदारों की कारगुजारियां उजागर कर दी हैं। सागर के नजदीक सानौधा क्षेत्र के एक खरीदी केंद्र पर दिनदहाड़े गेहूं से भरी बोरियों को पानी से तर करने का वीडियो सामने आया है। केंद्र पर काम करने वाला कर्मचारी इन बोरियों पर पाइप के जरिए पानी का छिड़काव करता दिख रहा है।

बोरियों पर डाला जा रहा है पानी


बोरियों पर जिस तरह पानी डाला जा रहा है, उससे साफ है कि यह गेहूं बहुत दिनों तक गोदामों में सुरक्षित रहने वाला नहीं है। नमी से तर यह गेहूं चंद महीनों में ही सड़ जाएगा यह तय है। समर्थन मूल्य के खरीद केन्द्र पर किसानों से नमी का प्रतिशत जांचने के बाद तुलाई करने वालों के इशारे पर बोरियां पानी से तर क्यों की जा रही हैं, इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब खरीद करने वाली समिति की जांच कराई जा रही है। ऐसे ही भीगे गेहूं की जो बोरियां गोदामों तक पहुंच चुकी हैं, उनका क्या होगा यह बोलने कोई तैयार नहीं है।

क्या सालों-साल सड़ने के लिए रखते हैं गोदामों में अनाज


पिछले साल जबलपुर और भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में गोदामों में हजारों क्विटंल गेहूं और दूसरा अनाज सड़ने के मामले सामने आए थे। बीते पांच वर्षों में जबलपुर जिले में 50 हजार क्विटंल से ज्यादा अनाज गोदामों में रखे-रखे ही सड़ गया था। इस लिहाज से सरकार और खरीदी कराने वाली FCI और दूसरी एजेंसियों को 100 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ था। मामला उछलने पर सरकार के स्तर पर जांच के निर्देश दिए गए, लेकिन कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई।

नुकसान का गणित देखकर माथा पीट लेंगे आप


वर्ष 2013-14 और 2014-15 में मध्य प्रदेश में गोदामों में जो अनाज सड़ा उसकी कीमत पांच हजार करोड़ से ज्यादा की थी। इसमें चावल जो सरकार 2800 रुपए क्विंटल खरीदती है, के हिसाब से 157 लाख टन यानी 15 करोड़ 70 लाख क्विंटल की कीमत ही चार हजार 396 करोड़ होती है। वहीं गेहूं का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 1700 रुपए होता है। इस हिसाब से 54 लाख टन गेहूं यानी पांच करोड़ 40 लाख क्विंटल गेहूं की कीमत 918 करोड़ रुपए होती है। वर्ष 2016 में प्याज की हुई बंपर पैदावार के बाद भी ऐसा हुआ था। सरकार ने छह रुपए किलो से प्याज खरीदा, लेकिन हजारों टन प्याज गोदामों में ही सड़ गया। प्याज खरीदी में सरकार को 60 करोड़ से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Wheat
  • गेहूं
  • मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं
  • हजारों क्विटंल अनाज
  • गोदामों में अनाज के भंडारण
  • FCI
  • बोरियों पर डाला जा रहा है पानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज