जबलपुर हाईकोर्ट में आज शिक्षक भर्ती, प्राइवेट अस्पताल अग्निकांड समेत इन मामलों पर सुनवाई
Neel Tiwari | Apr 03, 2025, 09:25 IST
JABALPUR HIGHCOURT
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट में आज कई महत्वपूर्ण मामलों पर सुनवाई होने वाली है। इनमें से कुछ प्रमुख मामले शिक्षक भर्ती, प्राइवेट अस्पताल अग्निकांड हैं।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट में आज यानी गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को कई अहम मामलों पर सुनवाई होने वाली है। इन मामलों में जबलपुर प्राइवेट अस्पताल में लगी आग और शिक्षक भर्ती प्रमुख हैं। इसके अलावा छात्रों की फीस भुगतान, और किसानों के इंश्योरेंस के मामले पर सुनवाई होगी। विस्तार से इन मामलों के बारे में जानते हैं।
राज्य सरकार की योजना के तहत निजी संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की फीस देने में सरकार के द्वारा की जा रही देरी पर सुनवाई होगी। संस्थाओं के खाते में फीस के सीधे आहरण ना होने के खिलाफ दायर की गई याचिकाओं पर भी सुनवाई की जाएगी। बता दें इस मामले में भोपाल के एच के कलचुरी एजुकेशन ट्रस्ट और एल एन मेडिकल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के द्वारा याचिका दायर की गई है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा था।
शिक्षक भर्ती में महिलाओं को हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन ना देने के साथ ही प्रतिभावान ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अनारक्षित श्रेणी में चयन ना करने को लेकर दायर की गई याचिका पर सुनवाई होगी। जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच में इस मामले पर सुनवाई होगी।
किसानों से खरीफ की फसल का इंश्योरेंस करने के लिए प्रीमियम लेने के बाद भी एग्रीकल्चर फाइनेंस कॉर्पोरेशन और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नुकसान की भरपाई नहीं कर रहे हैं। इस मामले में किसानों के द्वारा दायर की गई याचिका पर जस्टिस विवेक अग्रवाल की बेंच में सुनवाई करेगी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने एसबीआई के चीफ जनरल मैनेजर से हलफनामा मांगा था।
यह भी पढ़ें: BJP विधायक भगवान दास सबनानी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पीसी शर्मा की चुनाव याचिका खारिज
यह भी पढ़ें: MPPSC मुख्य परीक्षा पर हाईकोर्ट का स्टे, 15 अप्रैल तक डेटा जमा करने का आदेश
thesootr links
जबलपुर निजी अस्पताल अग्निकांड पर सुनवाई
जबलपुर के निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्नि हादसे में आठ लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में दायर की गई लॉ स्टूडेंट एसोसिएशन की जनहित याचिका समेत अन्य 7 याचिकाओं पर हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस की डिविजनल बेंच सुनवाई करेगी।
छात्रों की फीस में सरकार द्वारा देरी पर सुनवाई
शिक्षक भर्ती में मामले में हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन पर सुनवाई
किसानों को इंश्योरेंस न मिलने पर सुनवाई
यह भी पढ़ें: BJP विधायक भगवान दास सबनानी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, पीसी शर्मा की चुनाव याचिका खारिज
यह भी पढ़ें: MPPSC मुख्य परीक्षा पर हाईकोर्ट का स्टे, 15 अप्रैल तक डेटा जमा करने का आदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA