MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, मध्य प्रदेश में बस किराया बढ़ा
एमपी टॉप न्यूज
मध्य प्रदेश में बस किराया बढ़ा, न्यूनतम किराया 10 रु. तय, लागू हुई नई दरें
मध्य प्रदेश सरकार ने बस यात्री किराए की नई दरें जारी की हैं। परिवहन विभाग ने यह अधिसूचना 5 अगस्त 2026 को जारी की। यह आदेश मोटरयान अधिनियम 1988 (Motor Vehicles Act) के तहत जारी हुआ है। यह धारा 67 की उप-धारा 1 पर आधारित है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
भोपाल में जारी रहेगी सीलिंग कार्रवाई, SC ने सरकार को लगाई फटकार
भोपाल में अवैध निर्माण (Illegal Construction) और आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बड़ा फैसला सुनाया है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
MP में 10 साल पुराने प्रमोशन पर फंसा पेंच, कर्मचारी बोले- कैबिनेट सुधारे पदोन्नति नीति
मध्य प्रदेश में 10 साल बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया में बड़ा पेंच फंस गया है। सीनियर और जूनियर कर्मचारियों को एक साथ मिले प्रमोशन से विसंगति पैदा हो गई है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एयर एंबुलेंस से उड़े 159 मरीज, 32 बीजेपी से जुड़े, 44 प्रतिशत मरीज डिप्टी CM के इलाके से
मध्य प्रदेश की पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा मई 2024 में शुरू हुई थी। अब तक इससे 159 मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। इनमें से 32 लोग बीजेपी नेता या उनके परिजन हैं। सरकार अब तक इस सेवा पर 36 करोड़ रुपए खर्च कर चुकी है। सिर्फ 13 लाभार्थियों ने ही इसका भुगतान किया है।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
27% ओबीसी आरक्षण के मामले में पूरी हुई अंतिम सुनवाई, फैसला सुरक्षित
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण मामले की अंतिम सुनवाई पूरी हो गई। सामान्य वर्ग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अमन लेखी और गोपाल शंकरा नारायणन ने 50 प्रतिशत सीमा, इंदिरा साहनी फैसले और राज्य सरकार के जवाब पर सवाल उठाए।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल: 66 पद की मंजूरी, बांट दिए 318 नियुक्ति पत्र
मंदसौर के स्वास्थ्य विभाग में एक बड़ा भर्ती घोटाला सामने आया है। यह मामला आउटसोर्स भर्ती के नाम पर हुआ बताया जा रहा है। इसने सरकारी भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस का बड़ा रीसेट, प्रदेश से ब्लॉक तक संगठन भंग
दतिया उपचुनाव के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने प्रदेश कांग्रेस के सभी विभाग और प्रकोष्ठ तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए हैं...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को HC से फिर राहत, नामांकन में संपत्ति छुपाने के थे आरोप
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को हाई कोर्ट से एक बार फिर बड़ी राहत मिली है। जबलपुर हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दायर नई रिट याचिका खारिज कर दी। याचिका में आरोप था कि उन्होंने 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में कुछ संपत्तियों की जानकारी...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
खरगोन दंगा केस में सभी 11 मुस्लिम आरोपी बरी, जयराम रमेश ने उठाए सवाल, ढहाए थे 16 मकान
मध्य प्रदेश के खरगोन में साल 2022 में हुए रामनवमी हिंसा मामले ने एक बार फिर राजनीतिक बहस शुरू कर दी है। सत्र न्यायालय द्वारा 11 आरोपियों को बरी किए जाने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तत्कालीन सरकार की बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।...खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
विदिशा में जान जोखिम में डाल स्कूल पहुंच रहे बच्चे, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से सामने आई तस्वीरों ने सभी को झकझोर दिया है। छोटे बच्चे रोज अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे थे। मामला सामने आने के बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट..खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...