MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sanjay Dhiman | Feb 10, 2026, 21:40 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, एमपी के सरकारी कर्मचारियों को सौगात, मोहन कैबिनेट में न्यू पेंशन योजना 2026 को मंजूरी । साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को सौगात, मोहन कैबिनेट में न्यू पेंशन योजना 2026 को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप ने दी है। मंत्री कश्यप ने बताया कि मोहन कैबिनेट में यह फैसला लिया गया है कि अगली कृषि कैबिनेट बालाघट में आयोजित की जाएगी। इस दौरान न्यू पेंशन योजना 2026 को भी मंजूरी दी गई। साथ ही, मंत्री ने बताया कि बैठक में प्रदेश के विकास और आर्थिक सुधारों को तेजी से बढ़ाने को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



जयपुर की फैशन डिजाइनर के पैसों पर ऐश करते थे AIG राजेश मिश्रा, जांच में आरोप सिद्ध!

मप्र पुलिस के एआईजी राजेश मिश्रा पर महिला के साथ उत्पीड़न और उसके पैसों पर मौज करने के आरोप सिद्ध हुए हैं। 2025 के सबसे विवादित और चर्चित मामले की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को सौंप दी है। अब गेंद प्रदेश के सीएम और गृहमंत्री डॉ मोहन यादव के पाले में है। उम्मीद है..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की ईडी में एक करोड़ की संपत्ति अटैच

इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार पर ईओडब्ल्यू के बाद अब ईडी (ED) इंदौर का भी एक्शन हो गया है। ईडी ने परमार की एक करोड़ 6 लाख की संपत्ति को अटैच किया है। उन पर भ्रष्टाचार कर आय से अधिक कमाई के आरोप है। ..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ग्वालियर के डबरा में कलश यात्रा में मची भगदड़, एक महिला की गई जान, 9 घायल

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज (10 फरवरी) बहुत बड़ा हादसा हो गया है। यहां नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई थी।



स्टेडियम ग्राउंड से हजारों महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर श्रद्धा के साथ निकलीं थीं। लेकिन रास्ते में अचानक बढ़ी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी फैल गई।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी से दो साल की बच्ची और एक बुजुर्ग की मौत, कुल 35 हो गई

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कांड से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब दो मौत और हो गई है। इसमें एक दो साल की बच्ची है तो एक 75 साल के बुजुर्ग। कुल मौत की संख्या 35 हो गई है। उधर हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त जांच कमीशन ने जांच शुरू कर दी है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में केंद्रीय मंत्री मांडविया बोले- अमेरिकी टैरिफ से नया बाजार मिला, अब ट्रेड डील से दोहरा लाभ

केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इंदौर में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने अमेरिकी ट्रेड डील के बाद डबल फायदा होने की बात कही, साथ ही यह भी कहा कि उनके टैरिफ से भी हमें लाभ था।



मांडविया ने कहा कि जब अमेरिका ने हम पर टैरिफ लगाया तो हमारे कारोबारियों, उद्योगपतियों ने अन्य बाजार ढूंढे। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूती से चली और अन्य मार्केट से इसे कवर..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



इंदौर में पुलिसकर्मी ही लूट में शामिल, दो सिपाही और बदमाशों ने मिलकर 6 लाख लूटे

इंदौर पुलिस लगातार कठघरे में हैं। अब नया कांड सामने आया है। इंदौर के दो सिपाहियों ने सोनकच्छ के दो बदमाशों के साथ मिलकर 6 लाख रुपए की लूट की है। इसमें दोनों पुलिस जवान हिरासत में हैं। वहीं दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह लूट एमआईजी थाना में पदस्थ सिपाही अविनाश चंद्रवंशी व डीसीपी ऑफिस में अटैच मनोज मालवीय ने बदमाश नावेद लोधी व साहिल..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



रिटायरमेंट के 15 साल बाद भी न पेंशन न ग्रेच्युटी, हाईकोर्ट ने DEO पर लगाया 10 हजार का जुर्माना

रिटायरमेंट के बाद सम्मानपूर्वक जीवन जीना हर सरकारी कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है। जब यह अधिकार ही वर्षों तक छीना जाए, तो न्यायपालिका को हस्तक्षेप करना पड़ता है। जबलपुर के एक सेवानिवृत्त और दिव्यांग कर्मचारी को 15 साल बाद भी पेंशन और रिटायरल भुगतान नहीं मिलने पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने इस गंभीर प्रशासनिक लापरवाही पर DEO घनश्याम सोनी पर..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी का राज्य समाज कल्याण बोर्ड भंग, नेता प्रतिपक्ष बोले- पीड़ित महिलाओं का छीना सहारा

मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले में 70 साल पुराना एमपी राज्य समाज कल्याण बोर्ड को भंग कर दिया गया है। यह बोर्ड 1956 से महिलाओं, बच्चों और वंचितों के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम कर रहा था। अब इस फैसले ने सियासत को गरमा दिया है। सरकार ने मंगलवार 3 फरवरी को हुई कैबिनेट बैठक में बोर्ड को खत्म करने का आदेश दिया था। साथ ही कर्मचारियों को महिला..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



एमपी में बनेगा बुंदेलखंड टूरिज्म कॉरिडोर, दतला पहाड़ से पन्ना टाइगर रिजर्व तक घूम सकेंगे

खजुराहो पहले ही विश्वस्तर पर अपने मंदिरों और इतिहास के लिए जाना जाता है। अब इसी पहचान के बीच छतरपुर जिले को एक और बड़ा तोहफा मिलने वाला है। राजनगर तहसील के चितरई गांव के पास दतला पहाड़ को टूरिज्म का नया चेहरा बनाया जाएगा।



मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड (एमपी टूरिज्म बोर्ड) ने दतला पहाड़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मल्टी टूरिज्म और वेलनेस प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है।..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...





एमपी टॉप न्यूज



Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर पुलिस
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • डॉ मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • हाईकोर्ट
  • मप्र पुलिस
  • राजेश परमार
  • एमपी टॉप न्यूज
  • एआईजी राजेश मिश्रा
  • भागीरथपुरा