इंदौर में केंद्रीय मंत्री मांडविया बोले- अमेरिकी टैरिफ से नया बाजार मिला, अब ट्रेड डील से दोहरा लाभ

Sanjay Gupta | Feb 10, 2026, 16:39 IST
Share
Union Minister Mandaviya said in Indore that new market has been found due to American tariffs
Photograph: (the sootr)

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने इंदौर में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अमेरिकी टैरिफ से भारत को नया बाजार मिला। अब ट्रेड डील से डबल फायदा होगा। उन्होंने सरकार के बजट को लेकर भी अपने विचार साझा किए।

NEWS IN SHORT

  • केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने इंदौर में बजट पर प्रेस कांफ्रेंस की।
  • अमेरिका के टैरिफ से भारत को नया बाजार मिला, अब डबल फायदा होगा।
  • तीन नई ट्रेड डील्स, जिसमें सामाजिक सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है।
  • मोदी सरकार के दौरान बजट 16 लाख करोड़ से बढ़कर 53 लाख करोड़ हुआ।
  • मांडविया ने इंदौर में स्वच्छता पर नया गीत लॉन्च किया, सफाई में फिर शीर्ष बनेगा।

NEWS IN DETAIL

INDORE. केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इंदौर में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने अमेरिकी ट्रेड डील के बाद डबल फायदा होने की बात कही, साथ ही यह भी कहा कि उनके टैरिफ से भी हमें लाभ था।

इस तरह होगा डबल फायदा

मांडविया ने कहा कि जब अमेरिका ने हम पर टैरिफ लगाया तो हमारे कारोबारियों, उद्योगपतियों ने अन्य बाजार ढूंढे। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूती से चली और अन्य मार्केट से इसे कवर किया गया। अब जब ट्रेड डील हो गई हो तो डबल फायदा होगा, क्योंकि पहले ही हम नए मार्केट ढूंढ चुके हैं और जो अमेरिका बाजार प्रभावित हुआ था वह फिर खुल गया है।

यह खबरेंं भी पढ़ें..

इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी से दो साल की बच्ची और एक बुजुर्ग की मौत, कुल 35 हो गई

इंदौर में पुलिसकर्मी ही लूट में शामिल, दो सिपाही और बदमाशों ने मिलकर 6 लाख लूटे

सामाजिक सुरक्षा भी ट्रे़ड डील में होगी

वहीं मांडिवया ने कहा कि हमने हाल के समय में तीन ट्रेड डील की है। एक यूरोपियन यूनियन के साथ, एक यूके के साथ और अब अमेरिका के साथ। इसमें एक अहम बिंदु जोड़ा गया है सामाजिक सुरक्षा का। जैसे यूके में है कि तीन साल तक काम करने पर उनका पीएफ भारत में कटेगा और फिर आगे काम करते हैं तो वहीं कटेगा। सामाजिक सुरक्षा के बिंदु को अमेरिकी ट्रेड डील में भी ले रहे हैं।

मोदी सरकार के समय बजट बिना टैक्स के बढ़ा

मांडविया ने कहा कि जब मोदी सरकार पहली बार आई तो बजट 16 लाख करोड़ का था और 11 साल में यह बजट 53 लाख करोड़ रुपए हो गया है। वह भी बिना एक रुपए का अतिरिक्ट टैक्स लगाए हुए। पहले वेट था और अब जीएसटी है। गुड गर्वेनेंस हुई, राशि का सही प्रंबधन हुआ। भ्रष्टाचार को रोका गया इसके कारण यह बजट बढ़ा है।

यह बजट कलरफुल नहीं, मजबूत है

मांडविया ने कहा कि भारत में बहुत अधिक उवर्रक, केमिकल का उपयोग हो रहा है। इसका जमीन पर खासा असर हो रहा है। इसे कम करने की जरूरत है और नेचुरल फार्मिंग समय की मांग है। बेरोजगारी दर पर कहा कि यह केवल 3.2 फीसदी है जो सही सिग्नल है और अर्थव्यवस्था सही गति से आगे बढ़ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है कि साल 2047 तक विकसित भारत और इसी दिशा में यह बजट कलरफुल नहीं होकर मजबूत बजट है।

मप्र को कम बजट पर यह बोले

नए प्रावधानों से मप्र को बजट आवंटन में 7500 करोड़ का नुकसान होगा। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अनुदान का एक व्यवस्थित फार्मूला है और इसी से यह तय होता है। यह नहीं होता है कि बीजेपी वाला राज्य है तो अधिक दे दो दूसरे को कम दे दो। मांडविया ने बताया कि ओलपिंक का आयोजन भारत में करने के लिए बिड की गई है।

यह खबरेंं भी पढ़ें..

इंदौर में बैंक कर्मचारी ने खुद को गोली मारी, कोर्ट के आदेश पर कुर्की के लिए पहुंचे थे बैंक अधिकारी

आरक्षक की पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मुआवजा देने का इंदौर जिला कोर्ट आदेश

स्वच्छता नया गीत लांच किया

मांडविया ने इंदौर में स्वच्छता का नया गीत भी लॉन्च किया। इस मौके पर कहा कि इंदौर एक बार फिर सफाई में सिरमौर बनेगा और ऐसा वह लगातार नौंवी बार करेगा। उनके साथ नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, टीून जैन व अन्य थे।

Tags:
  • इंदौर
  • बीजेपी
  • मोदी सरकार
  • अमेरिका
  • प्रेस कांफ्रेंस
  • विधायक रमेश मेंदोला
  • केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती