इंदौर में पुलिसकर्मी ही लूट में शामिल, दो सिपाही और बदमाशों ने मिलकर 6 लाख लूटे

Sanjay Gupta | Feb 10, 2026, 12:34 IST
Share
indore police robbery 6 lakh
indore police robbery 6 lakh

इंदौर में पुलिसकर्मियों का काला चेहरा सामने आया है। दो सिपाही ने बदमाशों के साथ मिलकर 6 लाख रुपए की लूट की है। ये घटना तब हुई जब फरियादी अपनी मां के खाते में पैसे जमा करने के लिए एटीएम गया था।

News In Short

  • इंदौर के दो पुलिसकर्मियों ने मिलकर बदमाशों के साथ मिलकर लूट की है।
  • लूट के समय फरियादी के पास 2.5 लाख रुपए थे। साथ में क्रिप्टोकरेंसी भी ली गई है।
  • मामले को दबाने का प्रयास किया गया लेकिन फरियादी ने विरोध किया है।
  • मनोज और नावेद के बीच बचपन से दोस्ती थी। उसी से लूट की योजना बनी थी।

News In Detail

इंदौर पुलिस लगातार कठघरे में हैं। अब नया कांड सामने आया है। इंदौर के दो सिपाहियों ने सोनकच्छ के दो बदमाशों के साथ मिलकर 6 लाख रुपए की लूट की है। इसमें दोनों पुलिस जवान हिरासत में हैं। वहीं दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन्होंने की लूट...

यह लूट एमआईजी थाना में पदस्थ सिपाही अविनाश चंद्रवंशी व डीसीपी ऑफिस में अटैच मनोज मालवीय ने बदमाश नावेद लोधी व साहिल ने मिलकर की है। मामले को दबाने का पहले काफी प्रयास किया गया। फरियादी पर भी दबाव डाला गया कि वह पुलिस वालों के नाम नहीं लें। फरियादी नहीं माना और जब बात उच्च स्तर पर पहुंच गई तो आखिरकार दोनों पुलिस जवान को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

c5d2cc36-a20
c5d2cc36-a20

इस तरह किया लूटकांड

पलासिया पुलिस ने खजराना के अब्दुल फहाद की शिकायत पर केस किया है। अब्दुल ने बताया कि शनिवार, 07 फरवरी की शाम को मां के खाते में ढाई लाख रुपए जमा करने के लिए एटीएम गया था। साथ में उसका भाई जुनैद भी था। तभी वहां साहिल आया और पीछे बुलेट से दो पुलिसकर्मी आए। वह मुझे सुनसान एरिया में ले गए। मुझसे रुपए छीन लिए और साथ ही नावेद के एकाउंट में चार हजार यूएसडीटी (एक तरह की क्रिप्टोकरेंसी) डलवाए। इस तरह से करीब छह लाख रुपए की लूट की गई।

489f1805-8d9
489f1805-8d9

बदमाशों का बचपन का दोस्त है सिपाही

वहीं पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि नावेद और सिपाही मनोज बचपन के मित्र है और साथ में पढ़े हुए हैं। मनोज ने कहा था कि कोई बड़ा काम हो तो बताना। नावेद 6 फरवरी को इंदौर आया फिर मनोज, अविनाश और साहिल को अब्दुल के करेंसी बिजनेस के बारे में बताया। इसके बाद इस घटना का अंजाम दिया गया है।

db93b0ba-e65
db93b0ba-e65
ये खबरें भी पढ़िए..

कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल के भाई पर शराब दुकान से लूट के आरोप, MLA ने दी सफाई

क्राइम न्यूज: गरियाबंद में हिंसक झड़प, लूट का वायरल वीडियो बना विवाद की वजह, घर और गाड़ियों में लगाई आग

इंदौर न्यूज: इंदौर में बैंक कर्मचारी ने खुद को गोली मारी, कोर्ट के आदेश पर कुर्की के लिए पहुंचे थे बैंक अधिकारी

आरक्षक की पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मुआवजा देने का इंदौर जिला कोर्ट आदेश

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • क्राइम न्यूज
  • खजराना
  • क्रिप्टोकरेंसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच