MP के इस विभाग में स्मार्ट डैशबोर्ड की तैयारी, एक क्लिक में मिलेगी हर योजना की जानकारी

Rohit Sahu | Apr 25, 2025, 09:34 IST
Share
mp new dashwoard
mp new dashwoard

डैशबोर्ड विकसित होने के बाद राज्य के 413 नगरीय निकायों की पेयजल, सड़क, सीवेज, टैक्स और अन्य योजनाओं की अद्यतन जानकारी एक ही क्लिक पर उपलब्ध होगी।

MP News: एमपी सरकार का नगरीय विकास एवं आवास विभाग केंद्र के विभागों की तर्ज पर नया डैशबोर्ड बना रहा है। इससे शहरों और कस्बों की जल, सड़क, सीवेज परियोजनाओं के डाटा सहित प्रॉपर्टी टैक्स जैसे कई आंकड़े एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे। इसके लिए सभी 413 नगरीय निकायों से आंकड़े मंगाए जा रहे हैं। डैशवोर्ड आने के बाद सभी की मॉनिटरिंग भी एक जगह से हो सकेगी।

एक जगह मिलेंगी ये सभी जानकारियां

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने केंद्र सरकार के विभागों की तरह एक ऑनलाइन डैशबोर्ड बनाने की योजना बनाई है। इस डैशबोर्ड पर विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, रिकॉर्ड और लक्ष्यों के आंकड़े जैसे टैक्स भुगतान, पेयजल सप्लाई, सड़क निर्माण और सीवेज नेटवर्क आदि एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे और लगातार अपडेट होते रहेंगे।

निर्णय लेने में आसानी होगी

विभाग का संचालनालय इस योजना पर काम कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक नई परियोजनाओं की प्लानिंग करते समय और पुरानी परियोजनाओं की समीक्षा करते समय इस डेटा का बहुत उपयोग होगा। उदाहरण के लिए, डैशबोर्ड से देख सकेंगे कि कहां पेयजल की सप्लाई हो रही है, कहां बाधित है और कहां नई सप्लाई दी जानी है। अभी समीक्षा के लिए निकायों से बार-बार डेटा मांगना पड़ता है। लेकिन डैशवोर्ड के बाद ये सब एक क्लिक में विभाग को पता चल जाएगा।

dashwoard mp
dashwoard mp

वित्तीय स्थिति पर नजर रहेगी

विभाग निकायों की वित्तीय स्थिति पर नजर रखने के लिए एक डैशबोर्ड तैयार कर रहा है। इससे टैक्स भुगतान में निकायों की स्थिति का पता चलेगा और फिसड्डी निकायों की मॉनिटरिंग करके उन्हें सुधार के निर्देश दिए जा सकेंगे। डायरेक्टरेट अपने संसाधनों से ही इस डैशबोर्ड पर काम कर रहा है और जल्द इसकी प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें..पीएम मित्र पार्क योजना में एमपी को मिली मंजूरी, एविएशन सेक्टर में 2000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव

इन योजनाओं पर भी होगी निगरानी

डैशबोर्ड बनने से अमृत 2.0 योजना, पीएम आवास (शहरी), स्वच्छता अभियान और कचरा प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रभावी निगरानी संभव हो सकेगी। इससे निकायों से जानकारी मांगने की प्रक्रिया सरल होगी और केंद्र की प्राथमिकताओं के अनुसार इन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें...कौन होगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास में हुआ मंथन, इन 6 राज्यों को लेकर भी हुई चर्चा

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी सरकार
  • केंद्र सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • नगरीय विकास एवं आवास विभाग
  • पीएम आवास
  • अमृत 2.0 योजना
आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर

By Jageshwar prasad

आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त
धमतरी सेक्स रैकेट: 4 लड़कियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले 7 लड़के, लोगों ने घेरा मकान

By Harrison Masih

धमतरी सेक्स रैकेट: 4 लड़कियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले 7 लड़के, लोगों ने घेरा मकान
जोधपुर में महिला व्याख्याता के साथ अभद्रता के मामले में शिक्षक को निलंबित किया गया

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में महिला व्याख्याता के साथ अभद्रता के मामले में शिक्षक को निलंबित किया गया
MPESB ग्रुप-3 भर्ती 2026: 13 से 27 अक्टूबर तक दोबारा होंगे आवेदन, संविदाकर्मियों को सब इंजीनियर भर्ती में मिला 50% आरक्षण

By Manya Jain

MPESB ग्रुप-3 भर्ती 2026: 13 से 27 अक्टूबर तक दोबारा होंगे आवेदन, संविदाकर्मियों को सब इंजीनियर भर्ती में मिला 50% आरक्षण
राजस्थान में फिर लंपी वायरस की दस्तक, 273 गोवंश में मिला संक्रमण, पशुपालन विभाग ने तेज किया वैक्सीनेशन

By Jageshwar prasad

राजस्थान में फिर लंपी वायरस की दस्तक, 273 गोवंश में मिला संक्रमण, पशुपालन विभाग ने तेज किया वैक्सीनेशन
महापौर सुनील कोठारी ने जयपुर में रात में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, दीपोत्सव से पहले सुधार का फोकस

By Jyoti Mahender Bhardwaj

महापौर सुनील कोठारी ने जयपुर में रात में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, दीपोत्सव से पहले सुधार का फोकस