कौन होगा बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम आवास में हुआ मंथन, इन 6 राज्यों को लेकर भी हुई चर्चा
Rohit Sahu | Apr 17, 2025, 14:14 IST
bjp king kaun
प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम आवास पर बीजेपी अध्यक्ष चयन को लेकर की अहम बैठक, जल्द हो सकती है घोषणा। बता दें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। उन्हें 2 बार एक्सटेंशन मिला है।
बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, 20 अप्रैल के बाद कभी भी चुनाव प्रक्रिया शुरू हो सकती है और एक हफ्ते के भीतर इसकी घोषणा हो सकती है। इस बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर पार्टी नेताओं के साथ बैठक की है, जिसमें नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई है।
भाजपा के संविधान के अनुसार जेपी नड्डा का कार्यकाल जनवरी 2023 में समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव के कारण उन्हें विस्तार दिया गया। अप्रैल आधा बीतने के बाद भी अब तक नया अध्यक्ष तय नहीं हो सका है। बीजेपी की संसदीय कमेटी ने 13 मार्च को नड्डा को 40 दिन का अतिरिक्त कार्यकाल दिया था, जो 23 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इसी समयसीमा को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी ने अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है।
भाजपा संविधान के अनुसार, जब तक देश के आधे राज्यों के अध्यक्ष नहीं चुने जाते, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सकता। आमतौर पर ये चयन निर्विरोध होता है और एक ही नामांकन फॉर्म भरा जाता है। भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल होता है और कोई भी व्यक्ति दो बार पद पर रह सकता है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा ने दोबारा अध्यक्ष बनने की इच्छा नहीं जताई है।
यह भी पढ़ें... नेशनल हेराल्ड केस: BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- सोनिया, राहुल कानून से ऊपर नहीं
thesootr links
6 राज्यों के अध्यक्षों की भी जल्द होगी घोषणा
बैठक में न सिर्फ बीजेपी अध्यक्ष को लेकर बल्कि कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश सहित छह से अधिक राज्यों के अध्यक्षों के नामों पर भी विचार हुआ। अगले दो-तीन दिनों में इनकी घोषणा संभव है, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की राह साफ होगी।
जनवरी में होना था चुनाव, अब तक अटका फैसला
भाजपा अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया क्या है?
यह भी पढ़ें... नेशनल हेराल्ड केस: BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- सोनिया, राहुल कानून से ऊपर नहीं
ये नेता दौड़ में सबसे आगे
- शिवराज सिंह चौहान: 6 बार सांसद, 4 बार सीएम, लाडली बहना योजना से लोकप्रिय, RSS से मजबूत जुड़ाव।
- सुनील बंसल: यूपी, ओडिशा और बंगाल में सफलता, संगठन पर मजबूत पकड़, RSS से करीबी।
- धर्मेन्द्र प्रधान: ओबीसी नेता, शिक्षा मंत्री, 40 वर्षों का अनुभव, मोदी-शाह के भरोसेमंद।
- रघुवर दास: झारखंड के पहले गैर-आदिवासी सीएम, 5 साल का स्थिर शासन, सामाजिक समीकरण में मजबूत।
- स्मृति ईरानी: सशक्त महिला चेहरा, दक्षिण भारत तक प्रभाव, संगठन और प्रशासन में अनुभव।
- वानति श्रीनिवासन: भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष, कोयंबटूर में जीत, संघ परिवार से जुड़ाव।
- तमिलिसाई सौंदर्यराजन: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, मोदी-शाह की करीबी, दक्षिण भारत में सक्रियता।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava