पौष कृष्ण पक्ष की द्वितीया को रजत चंद्र मुकुट से सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने लिया आशीर्वाद

Kaushiki | Dec 06, 2025, 08:37 IST
Share
mahakal-bhasma-aarti-darshan
mahakal-bhasma-aarti-darshan

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार (6 दिसंबर) को तड़के 4 बजे मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भस्म आरती का अद्भुत आयोजन हुआ।

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि शनिवार (6 दिसंबर) को तड़के 4 बजे मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए गए। पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथिको भस्म आरती का अद्भुत आयोजन हुआ।

भगवान महाकाल का दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। सुबह सबसे पहले, सभा मंडप में वैदिक मंत्रों के साथ स्वस्ति वाचन किया गया। इसके बाद, घंटा बजाकर भगवान महाकाल से अनुमति ली गई। फिर, गर्भगृह के पट खुलते ही पुजारियों ने भगवान का रात का श्रृंगार उतारा।

3bddfb6a-7e2c-4e48-80d5-9dbac1023b0e_1764988418-409900
3bddfb6a-7e2c-4e48-80d5-9dbac1023b0e_1764988418-409900

पंचामृत से हुआ महाकाल का अभिषेक

पौष महीना में बाबा महाकाल की नगरी मेंपट खुलने के बाद, पुजारियों ने कपूर आरती करके पूजन की शुरुआत की थी। इसके तुरंत बाद, नंदी हॉल में विराजमान नंदी जी का स्नान और पूजन हुआ। यह क्रिया बहुत ही श्रद्धा और भक्ति से की गई थी।

जल से भगवान महाकाल का अभिषेक शुरू हुआ। इसके बाद, पंचामृत से विशेष पूजन किया गया। पंचामृत से स्नान के बाद, भगवान महाकाल को अलौकिक रूप से सजाया गया। सबसे पहले उन्हें रजत का चंद्र मुकुट अर्पित किया गया। इसके साथ ही, चांदी का त्रिशूल और विभिन्न आभूषण धारण कराए गए।

BABA-MAHAKAL-1-1024x1024-977357
BABA-MAHAKAL-1-1024x1024-977357

बाबा का विशेष श्रृंगार

भस्म आरती के लिए भगवान (बाबा महाकालभस्म आरती) का विशेष श्रृंगार किया गया। चंदन, भांग और सूखे मेवों (ड्रायफ्रूट्स) से उनका मनमोहक रूप बनाया गया। बाबा महाकाल ने शेषनाग का अद्भुत रजत मुकुट पहना था।

इसके अलावा, उन्हें चांदी की मुण्डमाला और रुद्राक्ष पहनाई गई। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिरअंत में, फल और स्वादिष्ट मिष्ठान का भोग भगवान को लगाया गया।

बाबा महाकाल उज्जैन मेंइस पावन भस्म आरती में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। भगवान को भस्म चढ़ाई गई। यह क्षण भक्तों के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली और भावुक करने वाला होता है।

ये खबर भी पढ़ें...

जानें क्यों पूरे विश्व में नहीं होती ब्रह्मा जी की पूजा, यहां है दुनिया का एकमात्र ब्रह्मा जी का मंदिर

Tags:
  • उज्जैन
  • भस्म आरती
  • महाकालेश्वर मंदिर
  • बाबा महाकाल
  • बाबा महाकालभस्म आरती
  • पौष महीना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती