उज्जैन में 14 जुलाई से 18 अगस्त तक निकलेगी महाकाल सवारी, बिजली कंपनी के ये हैं विशेष इंतजाम

Vishwanath Singh | Jul 07, 2025, 13:34 IST
Share
Sourabh502
Sourabh502

कंपनी ने महाकाल मंदिर से रामघाट शिप्रा नदी होते हुए पुनः महाकाल मंदिर तक के संपूर्ण सवारी मार्ग पर 500 से अधिक विद्युत पोल पर फायबर शीट लगाने का काम शुरू किया है।

श्रावण महीने में उज्जैन में होने वाली महाकाल सवारी को लेकर मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (मप्रपक्षेविविकं) ने बिजली व्यवस्थाओं की तैयारी शुरू कर दी है। 14 जुलाई से 18 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन के लिए सवारी मार्ग पर बीते 7 दिनों से विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने के लिए तकनीकी और सुरक्षा से जुड़ा कार्य किया जा रहा है।

महाकाल मंदिर से रामघाट तक विशेष सुरक्षा व्यवस्था

कंपनी ने महाकाल मंदिर से रामघाट शिप्रा नदी होते हुए पुनः महाकाल मंदिर तक के संपूर्ण सवारी मार्ग पर 500 से अधिक विद्युत पोल पर फायबर शीट लगाने का काम शुरू किया है। ये शीट विशेष रूप से लोहे के पोल पर करंट लगने की संभावना को रोकने के लिए लगाए जा रहे हैं, जिससे बारिश के मौसम में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

bijli
bijli

सबस्टेशन और फीडरों का हुआ मेंटेनेंस

विद्युत कंपनी द्वारा महाकाल सवारी मार्ग को बिजली व्यवस्थित रूप से मिले, इसके लिए महाकाल मंदिर, नगरकोट, दूधतलाई और कार्तिक मेला स्थित 33/11 केवी सबस्टेशनों का रखरखाव (मेंटेनेंस) किया गया है। साथ ही 11 केवी लाइन के सात फीडरों पर जरूरी सुधार कार्य भी किए गए हैं।

18 ट्रांसफार्मरों पर किया गया मेंटेनेंस

सवारी मार्ग पर स्थित 18 वितरण ट्रांसफार्मरों पर भी सुरक्षा और मेंटेनेंस से जुड़े कार्य पूरे किए गए हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित न हो।

bijli2
bijli2

80 कर्मचारियों और 10 इंजीनियरों की ड्यूटी

मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार, उज्जैन अधीक्षण यंत्री पीएस चौहान के नेतृत्व में बिजली व्यवस्था के लिए 10 अनुभवी इंजीनियरों सहित 80 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो पूरे श्रावण उत्सव के दौरान बिजली आपूर्ति की निगरानी करेंगे।

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उज्जैन
  • महाकाल
  • बिजली
  • कंपनी
  • मार्ग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती