महाकाल मंदिर में अब मशीन में रुपए डालने पर भक्तों को मिलेगी लड्डू प्रसादी, ATM की तरह काम करेगी ये मशीन

Pratibha ranaa | Sept 10, 2024, 12:06 IST
Share
 लड्डू प्रसादी
लड्डू प्रसादी

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एटीएम मशीन की तरह लड्डू वितरण मशीन लगाई जाएगी। यह सुविधा मंदिर बंद होने के बाद भी उपलब्ध होगी।

उज्जैन के महाकाल मंदिर ( mahakal temple ladoo ) में हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने आते हैं। भक्त यहां श्रद्धा भाव से चढ़ावा चढ़ाते हैं और लड्डू प्रसादी प्राप्त करते हैं।

यह धार्मिक स्थल अपने विशेष प्रसाद और भव्य पूजा समारोह के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर परिसर में प्रसादी के लिए 8 काउंटर हैं, जहां भक्त विभिन्न पैकेट्स में लड्डू खरीद सकते हैं। ( mahakal temple ladoo atm machine )

अब भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर में एक एटीएम मशीन की तरह लड्डू मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन में रुपए डालने पर भक्तों को लड्डू प्रसादी मिल सकेगी। मंदिर बंद होने के बाद भी भक्त इस मशीन से प्रसादी प्राप्त कर सकेंगे।

https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867

इस तरह काम करेगी ये मशीन

महाकाल मंदिर का लड्डू प्रसादी देश भर में मशहूर है। खासकर त्योहारों में लड्डू की डिमांड इतनी बढ़ जाती है कि मंदिर समिति रोजाना 50 क्विंटल से अधिक लड्डू बनवाती है। इस दौरान भक्तों की अधिक भीड़ को देखते हुए 8 की जगह 15 काउंटर लगते हैं। जानकारी के अनुसार आम दिनों में भी मंदिर में 30 से 40 क्विंटल लड्डू की खपत होती है। इस स्थिति को देखते हुए, महाकाल मंदिर में लड्डू ATM मशीन लगाई जाएगी, जिससे भक्तों को आसानी से लड्डू मिल सकेगा।

ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन महाकाल मंदिर से जन्माष्टमी पर निकलेगी पहली शाही सवारी, भक्तों को होंगे छह रूपों के दर्शन

ये लगवा रहे मशीन

दिल्ली के एक दानदाता ये मशीनें लगवा रहे हैं। शुरू में, इन मशीनों को सभी आठ काउंटरों पर स्थापित किया जाएगा। इन मशीनों में रुपए डालने पर लड्डू का पैकेट मिलेगा, जिससे भक्तों को तेजी से प्रसादी मिलेगी। इसके अलावा, मंदिर बंद होने के बाद भी श्रद्धालु लड्डू ATM मशीन से प्रसादी ले सकेंगे। इस व्यवस्था से मंदिर समिति के कर्मचारियों की भी आवश्यकता नहीं होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Mahakal Temple
  • महाकाल मंदिर
  • उज्जैन महाकाल मंदिर
  • baba mahakal temple
  • उज्जैन का महाकाल मंदिर
  • उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर
  • उज्जैन के महाकाल मंदिर
  • महाकाल लड्डू प्रसादी
  • Mahakal Ladoo Prasad
Weather Update: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, दिन में पड़ रही चुभती धूप, रात में गुलाबी ठंड

By Amresh Kushwaha

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?