महाकाल के लड्डू का प्रसाद एक बार फिर जाएगा अयोध्या, जनकपुर भी भेजेंगे
Ravi Singh | Nov 22, 2024, 24:15 IST
Mahakal Temple of Ujjain Laddu Prasa
महाकाल मंदिर में बनने वाला लड्डू प्रसाद एक बार फिर भगवान राम के लिए भेजा जा रहा है। अयोध्या के बाद अब नेपाल के जनकपुर में हो रहे कार्यक्रम में महाकाल के लड्डू का प्रसाद बांटा जाएगा।
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में बनने वाला लड्डू प्रसाद एक बार फिर भगवान राम के लिए भेजा जा रहा है। अयोध्या के बाद अब नेपाल के जनकपुर में हो रहे कार्यक्रम में महाकाल के लड्डू का प्रसाद बांटा जाएगा। दरअसल, महाकाल मंदिर की ओर से यह प्रसाद 25 नवंबर को होने जा रहे राम-सीता विवाह के चलते भेजा गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के महामृत्युंजय द्वार से 1 लाख 11 हजार 111 लड्डू प्रसाद से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पंडितों ने शंख और डमरू बजाकर मंत्रोच्चार किया। यह ट्रक अयोध्या के लिए रवाना हो गया है। अयोध्या से यह लड्डू प्रसाद मिथिला नेपाल पहुंचाया जाएगा।
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति भगवान महाकाल के भोग प्रसाद के लिए शुद्ध घी और बेसन से बने लड्डू प्रसाद तैयार करती है। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि महाकाल मंदिर से 1 लाख 11 हजार 111 लड्डू प्रसाद अयोध्या भेजे जाएंगे। अयोध्या से यह प्रसाद राम बारात के साथ जनकपुर जाएगा। राम बारात बिहार होते हुए 3 दिसंबर को नेपाल पहुंचेगी, जहां 9 दिसंबर को माता सीता और भगवान राम का विवाह होगा। विवाह के अवसर पर श्रद्धालुओं में महाकाल का लड्डू प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इससे पहले अयोध्या में रामलला के मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से लड्डू प्रसाद भेजा गया था। इसके लिए महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से पांच कंटेनरों के जरिए पांच लाख लड्डू अयोध्या भेजे गए थे।
अयोध्या से यह लड्डू प्रसाद नेपाल जाएंगे
9 दिसंबर को मां सीता और भगवान राम का विवाह
प्राण प्रतिष्ठा में भेजे थे 5 लाख लड्डू
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari