उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में किस-किस VIP को दी गई मंजूरी, इस पर चौंका देगा मंदिर समिति का ये जवाब
Sanjay Gupta | Sept 08, 2025, 11:18 IST
mahakal-temple-vip-entry-permission-high-court-verdict-2025
उज्जैन महाकाल मंदिर में आम भक्तों और वीआईपी भक्तों के बीच हो रहे भेदभाव पर इंदौर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इस मामले में...
उज्जैन महाकाल मंदिर में आम और वीआईपी भक्तों को लेकर हो रहे भेदभाव को लेकर हाईकोर्ट इंदौर में लगी याचिका खारिज हो चुकी है। इस मामले में हाईकोर्ट ने वीआईपी किसे माने या नहीं माने इसे लेकर अहम टिप्पणी भी की है। साथ ही कहा कि वीआईपी किसे माना जाए यह सक्षम अधिकारी (उज्जैन महाकाल मंदिर के मामले में कलेक्टर) के विवेक पर निर्भर है। लेकिन सक्षम अधिकारी किसे वीआईपी मान रहे हैं और किसे मंजूरी दे रहे हैं, इस पर सूचना के अधिकार में मिली जानकारी चौंकाने वाली है। हाल ही में विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष गोलू शुक्ला के गर्भगृह में जाने और विवाद के चलते यह मुद्दा उठा था।
एक आम भक्त द्वारा सूचना के अधिकार में हाल के समय में भगवान महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन, पूजा करने वालों के नाम देते हुए पूछा गया था कि इन्हें मंजूरी किसके आदेश से दी गई थी, और आदेश की कॉपी दी जाए।
इस मामले में मंदिर समिति ने मात्र दो शब्दों में जवाब दिया है। कहा गया है- संधारित नहीं। यानी कि उनके पास इसके रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। यानी कि किस वीआईपी को मंदिर प्रबंध समिति द्वारा गर्भगृह में प्रवेश की मंजूरी दी जाती है, इसका रिकॉर्ड कार्यालय श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति उज्जैन द्वारा नहीं रखा जाता है।
![7b110f3c-1e5]()
![21adcee5-3d0]()
खबर यह भी...शुद्धिकरण के बाद शुरू हुई बाबा महाकाल की भस्म आरती, भक्तों ने किए श्री गणेश स्वरूप में दर्शन
वहीं मंदिर प्रबंध समिति की 13 जुलाई 2023 के तहत फैसला लिया गया था कि- राजकीय अतिथि व अतिविशिष्ट अतिथियों को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश के लिए कलेक्टर अधिकृत रहेंगे। यह फैसला लगातार लागू है। इसके चलते आम भक्तों को गर्भगृह में जाने पर रोक है।
हाईकोर्ट ने आदेश में कहा कि- मंदिर के गर्भगृह में अतिविशिष्ट व्यक्ति ही प्रवेश कर सकता है। महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक (कलेक्टर) की राय में कौन अतिविशिष्ट कौन है, इसका फैसला रिट याचिका के जरिए नहीं हो सकता है, यह पूरी तरह से सक्षम प्राधिकारी के विवेक पर निर्भर है। किसी व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए किसी विशेष दिन, कलेक्टर उसे भगवान को जल चढ़ाने के उद्देश्य से वीआईपी मानने के लिए सक्षम प्राधिकारी होगा। वीआईपी व्यक्तियों की प्रबंध समिति द्वारा कोई स्थायी सूची या प्रोटोकॉल प्रकाशित नहीं हुई है। इसलिए रिट से यह तय नहीं हो सकता है किसी विशेष दिन आने वाले व्यक्तियों में से कौन वीआईपी होगा।
खबर यह भी...उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाने के लिए VIP कौन, हाईकोर्ट ने कहा यह सक्षम अधिकारी के विवेक पर निर्भर
हाईकोर्ट जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस बिनोद कुमार दिवेदी ने आदेश में यह भी कहा कि किसी भी वैधानिक अधिनियम या नियम में वीआईपी को परिभाषित नहीं किया गया है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को जिसे सक्षम प्राधिकारी द्वारा गर्भगृह के अंदर प्रवेश करने की मंजूरी दी जाती है, उसे किसी विशेष दिन और समय पर वीआईपी माना जा सकता है। यह व्यवस्था भारत के सभी धार्मिक स्थलों पर लागू होती है। ऐसा लगता है कि याचिकाकर्ता व्यक्तिगत रूप से व्यथित है, इसलिए यह याचिका खारिज की जाती है।
हाईकोर्ट में 18 अगस्त को इंदौर निवासी याचिकाकर्ता दर्पण अवस्थी ने वकील चर्चित शास्त्री के माध्यम से जनहित याचिका दाखिल की थी। एडवोकेट शास्त्री ने तर्क दिया था कि दूर-दराज से आने वाले आम श्रद्धालुओं को गर्भगृह में प्रवेश नहीं दिया जाता। जबकि नेता पुत्रों, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष और कई लोगों को वीवीआईपी मानकर गर्भगृह में प्रवेश दिया जाता है। आम भक्तों को भी गर्भगृह में प्रवेश दिया जाए। इस पर सुनवाई के बाद मामला सुरक्षित रख लिया गया था। अब याचिकाकर्ता का कहना है कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील करेंगे।
thesootrlinks
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
उज्जैन महाकाल मंदिर कमेटी | गर्भगृह में VIP की एंट्री | महाकालेश्वर मंदिर गर्भगृह | Mahakal Temple | baba mahakal temple | Mahakal Temple Entry | Mahakal temple in Ujjain | MP High Court
इन सभी वीआईपी की मांगी गई थी जानकारी
इन सभी को लेकर यह जानकारी मांगी गई थी
| |
मंदिर समिति ने यह दिया जवाब
7b110f3c-1e5
21adcee5-3d0
खबर यह भी...शुद्धिकरण के बाद शुरू हुई बाबा महाकाल की भस्म आरती, भक्तों ने किए श्री गणेश स्वरूप में दर्शन
समिति ने इनके लिए रखी है वीआईपी व्यवस्था
हाईकोर्ट ने इस मामले में लगी याचिका पर यह दिया आदेश
खबर यह भी...उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाने के लिए VIP कौन, हाईकोर्ट ने कहा यह सक्षम अधिकारी के विवेक पर निर्भर
वीआईपी को कहीं परिभाषित नहीं किया गया है
यह थी वीआईपी और आम भक्तों को लेकर याचिका
thesootrlinks
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
उज्जैन महाकाल मंदिर कमेटी | गर्भगृह में VIP की एंट्री | महाकालेश्वर मंदिर गर्भगृह | Mahakal Temple | baba mahakal temple | Mahakal Temple Entry | Mahakal temple in Ujjain | MP High Court
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari