मैहर मां शारदा मंदिर में VIP एंट्री को लेकर भड़के BJP विधायक, जिला अधिकारी को सुना डाली खरी-खोटी
Raj Singh | Oct 04, 2024, 13:54 IST
the sootr
मैहर मां शारदा मंदिर में वीआईपी व्यवस्था की पोल भाजपा विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने खोल दी है। इस मामले में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे जिलाधिकारी को फटकार लगाते सुनाई दे रहे हैं।
मैहर मां शारदा मंदिर में VIP व्यवस्था की पोल भाजपा विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने खोल दी है। इस मामले में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक जिले के एसडीएम को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि मैहर के त्रिकूट पर्वत पर मां शारदा देवी विराजमान हैं। यहां 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि मेला शुरू हो गया है।
पुलिस प्रशासन ने कुछ दिन पहले एक आदेश जारी किया था। इसके मुताबिक VIP सेवा पूरी तरह बंद रहेगी और गाड़ियां बैरियर के पास पार्क होंगे। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मैहर के विधायक कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वीआईपी के चक्कर में मजाक बन गए, तेराही करके रख दिए।
मैहर कलेक्टर ने आदेश दिया था कि नवरात्रि के दिनों में मंदिर में वीआईपी दर्शन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे और वाहन निर्धारित स्थान पर ही पार्क किए जाएंगे। मैहर विधायक ने भी इस बात को लेकर सख्त आदेश दिए थे। लेकिन यह आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया और शारदीय नवरात्रि के पहले दिन सारे आदेशों की धज्जियां उड़ गईं। आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए यूपी नंबर प्लेट वाली गाड़ियां जुगाड़ के दम पर रोपवे कार्यालय के पास नजर आईं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सांसद गणेश सिंह ने मैहर के जिम्मेदार अफसरों से पूछा कि क्या हुआ मैहर मेला व्यवस्था का, कैसे सुबह से बाहर की गाड़ियां अंदर चली गई, सतना सांसद वीडियो में एसडीएम को कहते नजर आ रहे है कि आप लोगों की भी गाड़िया यहां पर खड़ी रहे, सबको लगेगा जब कलेक्टर की गाड़ियां यहां खड़ी है तो वो भी यही खड़ी करेंगे, इतने में सांसद ने कहा कि आज सुबह बाहर की गाड़ियां चली गई रोपवे तक। सांसद एसडीएम से ये भी पूछते नजर आ आए कि क्या हुआ व्यवस्था का?
ये भी खबर पढ़िए... मां शारदा के धाम जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर, मैहर स्टेशन पर 5 मिनट ठहरेंगी ये ट्रेनें
इसी बीच मैहर विधायक ने बोला कि मजाक बन गया है। एसडीएम वीडियो में जबाब देते नजर आ रहे हैं कि मेला व्यवस्था तो 70 परसेंट कंट्रोल है। इतने में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने एसडीएम से कहा कि वाह भैया, यार क्या कंट्रोल किए 'तेरही करके रख दिए' हम अपनी गाड़ी लेके नहीं जा रहे। इतने में एसडीएम ने भी कहा कि हम भी अपनी गाड़ी खुद लेके नहीं गए, जिस पर बीजेपी विधायक ने कहा कि सवाल ये है कि एक गाड़ी क्यों जाएगी, नियम तो नियम है।
पुलिस प्रशासन ने कुछ दिन पहले एक आदेश जारी किया था। इसके मुताबिक VIP सेवा पूरी तरह बंद रहेगी और गाड़ियां बैरियर के पास पार्क होंगे। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें मैहर के विधायक कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वीआईपी के चक्कर में मजाक बन गए, तेराही करके रख दिए।
प्रशासन का क्या था आदेश?
सतना सांसद ने भी लगाई अधिकारियों को फटकार
ये भी खबर पढ़िए... मां शारदा के धाम जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर, मैहर स्टेशन पर 5 मिनट ठहरेंगी ये ट्रेनें
नियम सबके लिए समान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA