Pahalgam Terror Attack: महू के होटल कारोबारी सुमित 15 मिनट पहले ही परिवार सहित निकले थे पहलगाम से

Vishwanath Singh | Apr 22, 2025, 23:17 IST
The Sootr
सुमित ने बताया कि पहलगाम में जिस जगह घटना हुई वहां की सारी होटलों में रुके पर्यटकों को खाली करने का कह दिया था। हम पहलगाम में ही नीचे की तरफ वाले हिस्से में रुके थे। इस पर उन्हें होटल खाली नहीं करनी पड़ी।

इंदौर के नजदीक महू के एक होटल कारोबारी परिवार सहित 3 दिन पहले ही श्रीनगर घूमने गए थे। मंगलवार दोपहर को आतंकियों ने नाम पूछकर पर्यटकों को पहलगाम में जिस जगह पर गोली मारी उसी जगह से महू के सुमित शर्मा 15 मिनट पहले ही निकले थे। उन्होंने द सूत्र को आपबीती बताते हुए कहा कि जैसे ही वह नीचे की तरफ उतर रहे थे तो ऊपर से गोलियां चलने की आवाजें आने लगी। इस पर वहां भगदड़ मच गई तो उन्हाेंने किसी से पूछा कि क्या हुआ? अपनी जान बचाकर भाग रहे लोगों ने बताया कि आतंकवादी हमला हो गया है। सुमित को लगा कि लोग मजाक कर रहे हैं, लेकिन देखते ही देखते घटनास्थल और उसके आसपास सभी जगह पर आर्मी की मूवमेंट शुरू हो गई। कुछ ही देर में सीआरपीएफ ने पूरी जगह को घेर लिया।



शुक्र है, होटल नीचे वाले हिस्से में ली थी

सुमित ने बताया कि पहलगाम में जिस जगह घटना हुई वहां की सारी होटलों में रुके पर्यटकों को खाली करने का कह दिया था। हम पहलगाम में ही नीचे की तरफ वाले हिस्से में रुके थे। इस पर उन्हें होटल खाली नहीं करनी पड़ी। सुरक्षाबलों ने शाम तक जो होटल खाली नहीं हो पाईं उनमें रूके पर्यटकों को अंदर ही रहने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि वे बुधवार की सुबह वहां से निकल जाएंगे।



The Sootr

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कासलीवाल के अरिहंत और विक्टोरिया सहित 25 बीएड कॉलेजों पर EOW का शिकंजा





सर्चिंग ऑपरेशन जारी, पर्यटकों को निकाला जा रहा

यह खबर भी पढ़ें...चिंटू चौकसे पर कैसे हुई इतनी तेजी से FIR, BJP नगराध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर को दिया धन्यवाद



घटना के बाद से परिवार वालों के आने लगे कॉल

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी महू में परिवार वालों को न्यूज से लगी तो उनके फोन भी हमारे पास आ रहे हैं। हमने उन्हें बताया है कि हम सभी सुरक्षित हैं। यहां पूरी तरह से आर्मी तैनात है। शर्मा ने बताया कि वे तीन दिन पहले पत्नी और दो बच्चों के साथ कश्मीर घूमने गए थे। हमारा रिटर्न टिकट 25 मई का है।



यह खबर भी पढ़ें...इंदौर की लैब की फर्जी रिपोर्ट बना उज्जैन की दवा कंपनी दानिश हेल्थकेयर ने कर दी लाखों की पैरासिटामोल टैबलेट सप्लाई



यह हुआ था दिन में

आतंकियों ने मंगलवार दोपहर करीब 2.45 बजे पहलगाम की बैसारन घाटी में पर्यटकों पर फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक इटली और एक इजराइल का पर्यटक और 2 स्थानीय नागरिक शामिल हैं। बाकी पर्यटक गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने एक टूरिस्ट से नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी। इसके बाद दूसरे पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं।



यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के सत्यसांई, DPS, शिशुकुंज, एमराल्ड और चोईथराम स्कूल में क्या डमी पढ़ रहे कल्पवृक्ष कोचिंग के बच्चे?





आतंकी हमला | कश्मीर में आतंकी हमला





Tags:
  • इंदौर
  • महू
  • कश्मीर में आतंकी हमला
  • सीआरपीएफ
  • श्रीनगर
  • आर्मी
  • आतंकी हमला