/sootr/media/media_files/2026/03/05/maihar-sharda-devi-temple-ropeway-closed-march-2026-2026-03-05-14-48-18.jpg)
NEWS IN SHORT
मैहर रोपवे 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगा।
चैत्र नवरात्रि की भारी भीड़ को देखते हुए मेंटेनेंस का फैसला लिया गया है।
रोपवे बंद रहने के दौरान भक्तों को 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी।
सुरक्षा जांच के लिए एनडीआरएफ की विशेष टीम बारीकी से निरीक्षण करेगी।
15 मार्च से दोबारा रोपवे शुरू होने की संभावना जताई गई है।
News In Detail
अगर आप मार्च के महीने में मैहर वाली माता के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।
अब जो लोग रोपवे से जाने का सोच रहे थे, उन्हें पैदल चढ़ाई के लिए तैयार रहना होगा।
मैहर का मां शारदा मंदिर देशभर के करोड़ों लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। नवरात्रि के समय यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
क्यों बंद रहेगा रोप वे?
रोपवे सेवा को 5 मार्च 2026 से लेकर 14 मार्च 2026 तक 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। यह बंदी जरूरी मेंटेनेंस कार्य के कारण की जा रही है।
इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च (गुरुवार) से शुरू होकर 27 मार्च (शुक्रवार) तक रहेगा। मैहर की एसडीएम दिव्या पटेल ने बताया कि नवरात्रि के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु मैहर आते हैं।
इस भारी भीड़ के कारण रोपवे पर बहुत दबाव पड़ता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई भी कमी न हो, इसके लिए प्री-नवरात्रि मेंटेनेंस किया जा रहा है।
सीढ़ियां चढ़कर करने होंगे माता के दर्शन
चूंकि रोपवे 10 दिनों तक बंद रहेगा। इस दौरान माता रानी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को 1063 सीढ़ियां चढ़नी होंगी।
हालांकि एक राहत की बात भी है। शारदा एक्सप्रेस वैन सेवा लगातार चलती रहेगी। भक्तों को यह ध्यान रखना होगा कि वैन से जाने के बाद भी कुछ दूर तक उन्हें पैदल ही चलना पड़ेगा।
मंदिर प्रबंधन की अपील
10 दिन तक चलने वाले इस मरम्मत काम के बाद सुरक्षा मानकों की कड़ी जांच की जाएगी। इसके लिए एनडीआरएफ की एक खास टीम रोपवे की पूरी तरह से जांच करेगी। जब टीम सारे मानकों को सही पाएगी और हरी झंडी मिलेगी, तभी 15 मार्च 2026 से श्रद्धालुओं के लिए रोपवे सेवा फिर से शुरू कर दी जाएगी।
मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से एक अपील की है। वे अपनी मैहर यात्रा की योजना इस जानकारी को ध्यान में रखते हुए बनाएं। किसी भी परेशानी से बचने के लिए प्रशासन के जरिए दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
ये खबरें भी पढ़िए...
नवरात्रि में मैहर स्टेशन पर 5 मिनट के लिए होगा इतने ट्रेनों का स्टॉपेज
मां शारदा मंदिर मैहर में VIP एंट्री को लेकर भड़के BJP विधायक, जिला अधिकारी को सुना डाली खरी-खोटी
एमपी में शुरु होगा मंदिर प्रबंधन का कोर्स, क्या कुछ होगा खास, जानें
एमपी न्यूज: इस मंदिर में ग्रहण पर भी होती है आरती, जानें इस अनोखे मंदिर के बारे में
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us