मैहर में 10 दिन बंद रहेगा रोपवे, मां शारदा के दर्शन के लिए चढ़नी होंगी सीढ़ियां
Aman Vaishnav | Mar 05, 2026, 15:07 IST
maihar sharda devi temple ropeway closed march 2026
मैहर में मां शारदा के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर है। अगले महीने चैत्र नवरात्रि से पहले रोपवे सेवा 10 दिनों के लिए बंद रहेगी। ऐसे में भक्तों को माता के दर्शन के लिए सीढ़ियों के रास्ते ही ऊपर जाना पड़ेगा।
NEWS IN SHORT
- मैहर रोपवे 5 मार्च से 14 मार्च 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगा।
- चैत्र नवरात्रि की भारी भीड़ को देखते हुए मेंटेनेंस का फैसला लिया गया है।
- रोपवे बंद रहने के दौरान भक्तों को 1063 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी।
- सुरक्षा जांच के लिए एनडीआरएफ की विशेष टीम बारीकी से निरीक्षण करेगी।
- 15 मार्च से दोबारा रोपवे शुरू होने की संभावना जताई गई है।
News In Detail
अब जो लोग रोपवे से जाने का सोच रहे थे, उन्हें पैदल चढ़ाई के लिए तैयार रहना होगा।
मैहर का मां शारदा मंदिर देशभर के करोड़ों लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। नवरात्रि के समय यहां लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
क्यों बंद रहेगा रोप वे?
इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व 19 मार्च (गुरुवार) से शुरू होकर 27 मार्च (शुक्रवार) तक रहेगा। मैहर की एसडीएम दिव्या पटेल ने बताया कि नवरात्रि के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु मैहर आते हैं।
इस भारी भीड़ के कारण रोपवे पर बहुत दबाव पड़ता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई भी कमी न हो, इसके लिए प्री-नवरात्रि मेंटेनेंस किया जा रहा है।
सीढ़ियां चढ़कर करने होंगे माता के दर्शन
हालांकि एक राहत की बात भी है। शारदा एक्सप्रेस वैन सेवा लगातार चलती रहेगी। भक्तों को यह ध्यान रखना होगा कि वैन से जाने के बाद भी कुछ दूर तक उन्हें पैदल ही चलना पड़ेगा।
मंदिर प्रबंधन की अपील
मंदिर प्रबंधन ने सभी श्रद्धालुओं से एक अपील की है। वे अपनी मैहर यात्रा की योजना इस जानकारी को ध्यान में रखते हुए बनाएं। किसी भी परेशानी से बचने के लिए प्रशासन के जरिए दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
ये खबरें भी पढ़िए...
नवरात्रि में मैहर स्टेशन पर 5 मिनट के लिए होगा इतने ट्रेनों का स्टॉपेज
मां शारदा मंदिर मैहर में VIP एंट्री को लेकर भड़के BJP विधायक, जिला अधिकारी को सुना डाली खरी-खोटी
एमपी में शुरु होगा मंदिर प्रबंधन का कोर्स, क्या कुछ होगा खास, जानें
एमपी न्यूज: इस मंदिर में ग्रहण पर भी होती है आरती, जानें इस अनोखे मंदिर के बारे में
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava