मध्यप्रदेश का 55वां जिला बना मैहर, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की थी घोषणा, नोटिफिकेशन जारी; दावे-आपत्ति मंगाए गए

Rahul Garhwal | Sept 05, 2023, 24:00 IST
Share

मैहर मध्यप्रदेश का 55वां जिला बनेगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि आज से मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं।

BHOPAL. मैहर मध्यप्रदेश का 55वां जिला बनेगा। मैहर को जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। दावे-आपत्ति मंगाए गए हैं। सीएम शिवराज ने आज सुबह ही मैहर को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि मां शारदा की नगरी मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया हम आज से ही प्रारंभ कर रहे हैं।

मैहर को जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 5, 2023

जिला बनेगी मां शारदा की नगरी

सीएम शिवराज ने कहा था कि हमने आज फैसला किया है कि मां शारदा की नगरी मैहर अब जिला बनेगी। मैहर को जिला बनाने की प्रक्रिया हम आज से ही प्रारंभ कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

घोषणा में दो मिनट और पूरा करने में लगते हैं दो महीने, क्या शिवराज बना पाएंगे प्रदेश के 57 जिले, या सिर्फ वोट का गणित

रीवा संभाग में हो जाएंगे 6 जिले

फिलहाल रीवा संभाग में सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज 5 जिले शामिल हैं। मैहर के जिला बनने के बाद 6 जिले हो जाएंगे। सतना में अभी 10 तहसील कोठी, नागौद, उचेहरा, अमरपाटन, रामनगर,रघुराजनगर, रामपुरबघेलान, मैहर, मझगवां, कोठार और बिरसिंहपुर शामिल हैं। मैहर के जिला बनने के बाद मैहर तहसील का पूरा हिस्सा, उचेहरा का आधा हिस्सा भी मैहर में जाएगा। उचेहरा और परसमिनया सर्किल मैहर में शामिल हो जाएगा‌। रामनगर तहसील का पूरा हिस्सा, अमरपाटन का 2 तिहाई हिस्सा मतलब मौहारी कटरा सर्किल और अमरपाटन सर्किल शामिल होगा। ताला सर्किल सतना जिले में ही रहेगा। इसके अलावा बाकी हिस्सा सतना जिले में शामिल रहेगा।

Tags:
  • CM Shivraj
  • सीएम शिवराज
  • New district of Madhya Pradesh
  • New district Maihar of Madhya Pradesh
  • 55th district Maihar of Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश का नया जिला
  • मध्यप्रदेश का नया जिला मैहर
  • मध्यप्रदेश का 55वां जिला मैहर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई