मंडला में गणेश पंडाल बना मौत का जाल: करंट लगने से चार की मौत, दो दिन में आठ जिंदगियां खत्म

Sumit Kumar | Sept 26, 2026, 11:27 IST
Share
mandla-ganesh-pandal-current-4-deaths
मंडला में गणेश पंडाल में करंट फैलने से 4 लोगों की मौत हो गई। Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश पंडाल में करंट फैलने से बड़ा हादसा हुआ है नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं।

Mandla Ganesh Pandal Accident: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश उत्सव के बाद बड़ा हादसा हुआ है। नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गणेश विसर्जन के बाद कुछ लोग पंडाल के मंच पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पंडाल में बिजली का करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से मौके पर मौजूद लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

शॉर्ट सर्किट या तार टूटने से करंट फैलने की आशंका

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पंडाल में शॉर्ट सर्किट या बिजली का तार टूटने से करंट फैला होगा। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह अभी सामने नहीं आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मंडला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार लोगों की मौत हुई है। दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की स्थिति गंभीर है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

गणेश विसर्जन के दौरान पहले भी हुए हादसे

मंडला हादसे से एक दिन पहले 25 सितंबर को मध्य प्रदेश के कई जिलों में गणेश विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटनाएं सामने आई थीं। इन हादसों में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कुछ लोग अभी भी लापता बताए गए थे।

धार जिले के बदनावर क्षेत्र में गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत हुई थी। मृतकों की पहचान पवन उर्फ कन्हैया राठौर, राहुल प्रजापत और निहाल भांभी के रूप में हुई थी।

वहीं सीहोर जिले में 16 वर्षीय अतुल अहिरवार की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भिंड और खंडवा में तलाश अभियान जारी

भिंड जिले में सिंध नदी में विसर्जन के दौरान तीन युवक लापता हो गए थे। पुलिस और प्रशासन की टीम बारिश के बीच उनकी तलाश में जुटी रही। नदी में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में परेशानी आई।

खंडवा जिले में भी नहालदा गांव के पास पानी से भरी खदान में विसर्जन के दौरान हादसा हुआ था। पांच युवक पानी में उतर गए थे, जिनमें से तीन को बचा लिया गया जबकि दो युवक लापता हो गए।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

मध्य प्रदेश में गणेश विसर्जन के दौरान लगातार सामने आए हादसों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पहले पानी में डूबने की घटनाओं में मौतें हुईं और अब मंडला में पंडाल में करंट फैलने से चार लोगों की जान चली गई।

प्रशासन अब इन घटनाओं के कारणों की जांच कर रहा है। वहीं लोगों से विसर्जन और धार्मिक आयोजनों के दौरान बिजली और पानी से जुड़े जोखिमों को लेकर सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

ये भी पढ़ें...

गणेश विसर्जन के दौरान खाकी पर हमला: ट्रेनी DSP से मारपीट और तोड़फोड़

गणेश विसर्जन के दौरान खाकी पर हमला: ट्रेनी DSP से मारपीट और तोड़फोड़

बालोद सड़क हादसा: गणेश विसर्जन से लौट रहे 5 युवकों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

रायपुर में गणेश विसर्जन शुरू: 43 कुंड तैयार, 27 सितंबर को निकलेगी झांकी

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • मंडला
तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें

By Amresh Kushwaha

तीसरी बार बढ़ी एमपी टीईटी की डेडलाइन, अब 11 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, मंत्री बोले- फार्म भरें, आंदोलन खत्म करें
डीजे पर नाचने वाले ज्यादातर युवक-युवतियां शराबी, सांसद गजेंद्र पटेल बोले- डीजे और दारू दोनों बंद हों

By Aman Vaishnav

डीजे पर नाचने वाले ज्यादातर युवक-युवतियां शराबी, सांसद गजेंद्र पटेल बोले- डीजे और दारू दोनों बंद हों
MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?

By Sanjay Gupta

MP में ड्रग नेटवर्क पर नकेल की तैयारी, पर सवाल- एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कितने मिलेंगे फ्री हैंड अधिकार?
अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान

By Sourabh Bhatnagar

अटक सकती है लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त, 1500 रुपए आने से पहले इन पांच बातों का रखें ध्यान
Weather Update: MP के 8 जिलों में फिर बरसेंगे बादल, राजस्थान में गुलाबी ठंड की दस्तक, CG से मानसून की विदाई!