इंदौर की विधानसभा देपालपुर में मनोज पटेल का टिकट बीजेपी के लिए बना मुश्किल, गुर्जर समाज ने मंत्री सिलावट का किया घेराव

BP Shrivastava | Oct 01, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर की विधानसभा देपालपुर में मनोज पटेल का टिकट बीजेपी के लिए बना मुश्किल, गुर्जर समाज ने मंत्री सिलावट का किया घेराव
इंदौर की विधानसभा देपालपुर में मनोज पटेल का टिकट बीजेपी के लिए बना मुश्किल, गुर्जर समाज ने मंत्री सिलावट का किया घेराव

इंदौर की विधानसभा देपालपुर में मनोज पटेल का पांचवीं बार टिकट बीजेपी के लिए मुश्किल बन गया है। यहां से गुर्जर समाज राजेंद्र चौधरी को टिकट देने की कर रहे मांग।

संजय गुप्ता, INDORE. बीजेपी की दूसरी सूची में इंदौर की विधानसभा देपालपुर में मनोज पटेल का पांचवीं बार टिकट बीजेपी के लिए मुश्किल बन गया है। यहां से आमजन, संघ से जुड़े कार्यकर्ता गारी गुर्जर समाज के राजेंद्र चौधरी (जो मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी थे) को टिकट देने की मांग कर रहे हैं। पहले देपालपुर में विरोध प्रदर्शन हुआ और मनोज पटेल का पुतला जलाया और अब जहां इस समाज के मतदाता हैं, ऐसी प्रदेश की करीब दर्जनभर विधानसभाओं का विरोध का फैसला हुआ। इसी कड़ी में रविवार को समाजजनों ने मंत्री तुलसी सिलावट का सांवेर में घेराव किया और विरोध की बात कही।

मंत्री सिलावट बोले मेरा और सांवेर का क्या कसूर?

मंत्री सिलावट के सांवेर में बीजेपी दफ्तर में विरोध प्रदर्शन के दौरान विरोधियों ने उन्हें घेर लिया और राजेंद्र चौधरी के टिकट की मांग करते हुए चेतावनी दी कि पार्टी को सांवेर में खामियाजा भुगतना होगा। इस पर सिलावट ने कहा भी कि देपालपुर के टिकट में सांवेर का और मेरा क्या दोष है? इस पर कहा गया कि आप हमारी बात प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान और अन्य को जाकर बताएं उन्हें हमारी मांग रखें, नहीं तो हमारा समाज बीजेपी को वोट नहीं देगा।

गारी गुर्जर समाज का इन विधानसभाओं में बीजेपी का विरोध

समाजजनों ने बताया कि देपालपुर में समाज के 30 हजार से ज्यादा मतदाता है। इसके अलावा प्रदेश की एक दर्जन भर विधानसभाओं में हमारे समाज के वोट रिजल्ट बदलने वाली स्थिति में हैं। इसमें सांवेर, घटिटया, सोनकच्छ, आगर-मालवा, महिदपुर, आलोट, बदनावर, बड़नगर आदि है।

इसलिए हो रहा है विरोध, बीजेपी की ओर से एक ही परिवार

देपालपुर विधानसभा में मनोज पटेल साल 2003 से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका रिकार्ड दो बार हार दो बार जीत का है। बीता चुनाव वह कांग्रेस के विशाल पटेल से हारे थे। मनोज के पिता निर्भय सिंह पटेल प्रभावी नेता रहे हैं और मप्र शासन में मंत्री भी। मनोज के पहले बीजेपी की ओर से वही इस सीट पर लगातार लड़ रहे थे और अब 20 साल से मनोज पटेल चुनाव लड़ रहे हैं। इसके चलते अब नए चेहरे की मांग उठ रही है, खासकर मनोज पर सीट के बाहर रहने के आरोप लगते हैं और उन्हें स्थानीय भी नहीं मानते हैं। वहीं राजेंद्र चौधरी की मांग स्थानीय प्रत्याशी के तौर पर उठ रही है और वे गारी गुर्जर समाज के भी है।

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Indore Assembly Depalpur
  • BJP gave ticket to Manoj Patel
  • Gurjar community is opposing the ticket of Manoj Patel
  • इंदौर की विधानसभा देपालपुर
  • बीजेपी ने दिया मनोज पटेल को टिकट
  • गुर्जर समाज मनोज पटेल के टिकट का कर रहा विरोध
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज